नगर निगम कर्मचारी संघ की हड़ताल नगर आयुक्त ने कराई समाप्त



समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ की कार्यकुशलता से नगर निगम कर्मचारी संघ की हड़ताल समाप्त हुई, खुशी खुशी सभी कर्मचारी गण अपने अपने कार्य क्षेत्र में पहुंचे मांग पर कार्यवाही होने से कर्मचारियों में उत्साह दिखाई दिया नगर आयुक्त  का धन्यवाद तालियां बजाकर कियाl नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा बताया गया कि   नगर निगम कर्मचारी संघ की 17 मांगों पर दिनांक 1 दिसंबर 2022 को सायं 6:00 बजे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ बिंदुवार चर्चा की गई और सभी मांगों पर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिए गए जिस पर  नगर निगम कर्मचारी संघ ने अपनी सहमति जताते हुए कार्यवाही कराने के लिए निवेदन किया कार्यवाही रिपोर्ट समय-समय पर नगर निगम संघ को उपलब्ध कराने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गयाl 2 दिसंबर 2022 को प्रातः 9:30 बजे  नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में नगर आयुक्त द्वारा समस्त कर्मचारियों को संबोधित किया गया और अपने अपने कार्य क्षेत्र में जाकर बेहतर कार्य करते हुए  नगर निगम को पूर्व की भांति नंबर वन बनाए रखने की अपील की नगर आयुक्त  द्वारा यह भी कहा गया कि कर्मचारियों की उत्साहित और खुशी वाले चेहरे नगर निगम के लिए एनर्जी का कार्य करते हैं इसको बनाए रखना पहला कार्य है, इस प्रकार हड़ताल समाप्त कराई गईl रविंद्र कुमार अध्यक्ष  नगर निगम कर्मचारी संघ द्वारा बताया गया कि बिंदुवार वार्ता के दौरान सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें नगर आयुक्त  द्वारा सभी मांगों के लिए अधिकारियों को टाइम बाउंड करते हुए कार्यवाही कराने के निर्देश दिए गए है,  ललित त्यागी प्रदेश अध्यक्ष स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश,  सुभाष शर्मा प्रांतीय संरक्षण स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश का धन्यवाद भी जताया गयाl  नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हुई तथा सभी कर्मचारी गण खुशी-खुशी अपने कार्य क्षेत्र में पहुंचे नगर आयुक्त  द्वारा सभी को आश्वस्त किया गया कि किसी भी समस्या के लिए तुरंत उनके ऑफिस में 24 घंटे आकर मिल सकते हैं और समस्या का समाधान शत-प्रतिशत कर्मचारियों के हित में कराया जाएगाl

Post a Comment

0 Comments