आर्य समाज,आर्ष गुरुकुल एवं वानप्रस्थाश्रम नोएडा के भव्य वार्षिकोत्सव का शुभारंभ

 


धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। आर्य समाज,आर्ष गुरुकुल एवं वानप्रस्थाश्रम नोएडा का भव्य वार्षिक उत्सव ध्वजारोहण के साथ आरंभ हुआ।ध्वजारोहण संस्था की प्रधाना श्रीमती मधु भसीन जी द्वारा किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत सामवेद पारायण यज्ञ आचार्य डॉ.जयेंद्र जी के ब्रह्मत्व में संपन्न हुआ।आज के मुख्य यज्ञमान श्री ऊदल आर्य एवं परिवार तथा श्री भूदत्त आर्य आदि रहे,उनका शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। वेद पाठ आर्ष गुरुकुल नोएडा के ब्रह्मचारीयों द्वारा किया गया, आचार्य जी ने यज्ञ महिमा पर विस्तृत चर्चा की।

भजनोपदेशक पंडित दिनेश पथिक एवं साथी कलाकारों ने आधुनिक साजबाज पर ईश्वर भक्ति गीत और महर्षि दयानंद गुणगान कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।



मीडिया प्रभारी प्रवीण आर्य ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि 9/12/2022 को यज्ञोपरांत प्रातः 9/30 बजे भव्य विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा,जो आर्य समाज सेक्टर 33 से सुसज्जित वाहनों द्वारा प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों एवं विभिन्न सेक्टरों से होती हुई वापिस लोटेगी,सर्वश्री रविन्द्र सेठ,कैप्टन अशोक गुलाटी, विजेंदर काठपालिया,मनोवीर आर्य,यज्ञ वीर चौहान,अरुण आर्य,गौरव झा एवं श्रीमती गायत्री मीणा जी शोभा यात्रा के संयोजक रहेंगे।

कैप्टन अशोक गुलाटी ने बताया कि सात दिवसीय इस समारोह में वैदिक संस्कृति सम्मेलन,आर्य महिला सम्मेलन,राष्ट्रभक्ति, ईश भक्ति के गीतों का कार्यक्रम भी रहेगा।मुख्य कार्यक्रम रविवार, 11/12/2022 को 101 कुण्डीय महायज्ञ,गुरुकुल एवं बलिदान सम्मेलन प्रातः 8 बजे से 1/30 बजे तक होगा जिसमें मुख्य अतिथि डा महेश शर्मा (सांसद नोएडा व पूर्व मंत्री भारत सरकार),अध्यक्षता श्री पंकज सिंह (विधायक नोएडा), ध्वजारोहण पंडित माया प्रकाश त्यागी द्वारा एवं ठाकुर विक्रम सिंह अध्यक्ष राष्ट्र निर्माण पार्टी के सानिध्य में समारोह होगा।इस अवसर पर केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य का सामाजिक सेवाओं के लिए अभिनंदन किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से गुरुकुल के ब्रह्मचारीओं, वानप्रस्थियों,कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सेक्टर वासियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments