आर्य समाज,आर्ष गुरुकुल नोएडा के वार्षिक उत्सव का द्वितीय दिवस




धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

*मनुष्य जीवन को सुखमय बनाने के उपायों पर हुई चर्चा*

नोएडा। आर्य समाज,आर्ष गुरुकुल नोएडा का भव्य वार्षिक उत्सव का द्वितीय दिवस सामवेद  पारायण यज्ञ के साथ प्रारंभ हुआ,यज्ञ के  ब्रह्मा डॉ जयेंद्र आचार्य जी रहे,   वेदपाठ गुरुकुल नोएडा के ब्रह्मचारियों द्वारा किया गया,यज्ञ के यजमान श्री संजय यादव  सेक्टर सेक्टर 70 नोएडा रहे और उनकी तरफ से आज के ऋषि लंगर की व्यवस्था की गई।

आचार्य डा.जयेंद्र जी द्वारा मनुष्य जीवन को सुखमय बनाने के उपायों तथा जीवन को उत्तम और श्रेष्ठ बनाने है आदि विषय पर प्रकाश डाला गया।

सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक पंडित  दिनेश पथिक व साथी कलाकारों ने अपने भजनों से श्रोताओं को आनंदित किया।

आर्य समाज  आर्ष  गुरुकुल नोएडा  के पदाधिकारियों द्वारा श्री संजय यादव जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और धन्यवाद किया गया।

इस अवसर पर आर्य समाज गुरुकुल नोएडा के समस्त पदाधिकारी सदस्यगण और आचार्यों और ब्रह्मचारियों ने भाग लिया।

शांति पाठ के साथ आज की सभा संपन्न हुई।

Post a Comment

0 Comments