सड़क सुरक्षा पर नियमों के पालन के लिए विक्रमादित्य सिंह मलिक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई शपथ



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। सड़क सुरक्षा पर नियमों के पालन के लिए प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में आज शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं लगातार लापरवाही के चलते बढ़ रही हैं। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें। चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाएं। तेज रफ्तार वाहन नहीं चलाएं और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करें। शराब पीकर या नशे की हालत में वाहन नहीं चलाएं और सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहें। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शपथ दिलाते हुए कहा कि "सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखूंगा। यातायात नियमों का हमेशा खुद और अपने परिजनों से पालन कराऊंगा। दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनूंगा। कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाऊंगा। कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाऊंगा। वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करूंगा। मैं हमेशा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड गाड़ियों को पहले जाने के लिए रास्ता दूंगा। सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा"।




Post a Comment

0 Comments