गौतमबुद्ध नगर। महिला उन्नति संस्था की जनपद गौतमबुद्ध नगर इकाई की जिलाध्यक्ष रेनू बाला शर्मा द्वारा नोएडा के सेक्टर 44 में जरूरतमंद लोगों को भोजन और फलों का वितरण किया, वही ग्रेटर नोएडा वेस्ट अध्यक्ष साधना त्रिपाठी ने ग्रेटर नोएडा के छपरौला में जरूरतमंदों बच्चों को भोजन और फलों का वितरण किया, वही जिलाध्यक्ष रेनू वाला शर्मा ने लोगों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया गया वहीं ग्रेटर नोएडा वेस्ट अध्यक्ष साधना त्रिपाठी ने पृथ्वी और जल को दूषित होने के बारे में वच्चों को सुझाव दिए, साथ ही भविष्य में आने वाली पीढ़ी के लिए शुद्ध हवा पानी तथा पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए लोगों को जागरूक किया, इस अवसर पर नोएडा महानगर अध्यक्ष कविता सिंह, जिला उपाध्यक्ष उमा जायसवाल एवं वरिष्ठ समाजसेवी कुसुम पथरिया आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment