आर्य समाज,आर्षगुरुकूल नोएडा ने निकाली राष्ट्र- प्रेम,जनजागृति शोभा यात्रा



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ कर्म है-डा जयेंद्र आचार्य

नोएडा। आर्य समाज,आर्ष गुरुकूल,वानप्रस्थाश्रम नोएडा ने डा.जयेंद्र आचार्य के ब्रह्मत्व में सामवेद पारायण यज्ञ कर निकाली राष्ट्र प्रेम,जनजागृति शोभा यात्रा।आज के मुख्य यज्ञमान श्रीमती शकुंतला सेतिया, सरदाना परिवार,आर्य कैप्टन अशोक गुलाटी,विजेंद्र कठपलिया सपत्नीक,सेठ परिवार, कठपालिया परिवार,मिथिलेश गुप्ता,कमलेश भाटिया,आदर्श बिश्नोई आदि रहे।डा जयेंद्र आचार्य जी ने यज्ञोपरांत यज्ञ की महिमा पर चर्चा करते हुए कहा कि यज्ञ शब्द देव पूजा, संगतिकरण,दान अर्थ वाली यज्ञ धातु से नङ् प्रत्यय होकर निष्पन्न हुआ है,जिसमें देव पूजा, संगतिकरण दानादि भावों की प्रेरणा निहित है।शतपथ ब्राह्मण में यज्ञो वै श्रेष्ठतम कर्मः अर्थात यज्ञ संसार का श्रेष्ठतम् कर्म है यज्ञ की महिमा,वेद,उपनिषद,ब्राह्मण ग्रन्थ,मनुस्मृति,गीता आदि सभी शास्त्रों में प्रतिपादित की गई है।उन्होंने आगे कहा कि महर्षि दयानंद ने पंच महायज्ञ को करने का विधान किया है,हमें उसे जीवन में नित्य करने चाहिएं।

विशाल शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों सेक्टर 33 से प्रारंभ होकर गिझौड़ रोड,सेक्टर 57,22,25, 56, चौड़ा मोड़, मोदी मॉल,21, 25,26,27,सब मॉल,अट्टापीर, सेक्टर 27,18,28,29, 30,31,से लॉजिक मॉल,सिटी सेन्टर से आर्य समाज मन्दिर प्रांगण में संपन्न हुई।

समारोह में जनपद ग़ाज़ियाबाद, मेरठ,हापुड़,ग्रेटर नोएडा,दिल्ली के कोने कोने से सैकड़ों आर्य प्रतिनिधियों ने उत्साह से भाग लिया।मार्ग में नोएडा,ग़ाज़ियाबाद से पधारे विभिन्न आर्य समाजों, गुरुकुलों,स्कूलों के छात्रों,हज़ारों गणमान्य लोगों का व्यपारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।शोभा यात्रा  के अन्तर्गत विभिन्न आर्य समाजों की सुन्दर यज्ञशाला की झांकियां यज्ञ करते हुए प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर आर्ष कन्या गुरुकुल सौरखा एवं परीक्षित गढ़,आर्ष गुरुकुल नोएडा,गुरुकुल पटेल मार्ग, सन्यास आश्रम गाजियाबाद एवं केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के युवकों का प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

सुप्रसिद्ध भजोपदेशक श्री दिनेश पथिक जी ने यात्रा में राष्ट्रभक्ति, ईश्वर भक्ति के गीतों के माध्यम से समा बांध दिया।

आर्ष गुरुकुल के मंत्री कैप्टन अशोक गुलाटी जी ने  दूर दराज से पधारे गणमान्य अतिथियों का शोभा यात्रा व वार्षिकोत्सव में पधारने पर एवं पुलिस विभाग द्वारा यात्रा का सुव्यवस्थित मार्ग सुरक्षा व्यवस्था करने पर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्यरूप से केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य,जितेन्द्र आर्य,जिलाध्यक्ष यज्ञवीर चौहान, अनिल शास्त्री,प्रांतीय मंत्री अरुण आर्य,दिल्ली एवं पूरी टीम,सर्वश्री रविन्द्र सेठ, नरेंद्र सूद,कै.अशोक गुलाटी, राकेश,दीपक,सन्यासी वृंद,स्नेह सेठ,कैलाश,अन्नपूर्णा धवन,मधु भसीन,वृंदा सग्गी, संतोष लाल,आदर्श बिश्नोई, वीरेंद्र बिश्नोई,रविशंकर, ओमवती गुप्ता,प्रभाकर जी,शशि आनंद,जितेन्द्र आर्य सृष्टि आर्या,सीमा आर्या व आर्ष गुरुकुल के ब्रह्मचारी अन्य अधिकारी व सदस्यों की उपस्थिति रहे।




Post a Comment

0 Comments