कुलदीप कसाना की अध्यक्षता में निकाय चुनाव तैयारी की बैठक आयोजित




समीक्षा न्यूज 

साहिबाबाद। भोपुरा मंडल में नगर निकाय चुनाव तैयारियों को लेकर मंडल अध्यक्ष कुलदीप कसाना की अध्यक्षता में सभी वार्ड के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता मंडल प्रभारी बलदेव राज शर्मा ने मंडल के सभी वार्डो के वार्ड अध्यक्ष वार्ड संयोजक एवं मंडल पदाधिकारी बूथ प्रबंधक, मतदाता प्रमुख मीडिया प्रभारी एवं सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को संगठन के निकाय चुनाव कार्यक्रमों की जानकारी दी। निकाय चुनाव महानगर सह प्रभारी सहारनपुर विधायक राजीव गुंबर एवं महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा निर्देशानुसार सभी सभी वार्ड में बूथो की समितियों का सत्यापन सभी वार्ड में व्हाट्सएप ग्रुप सभी बूथो पर पन्ना प्रमुख सभी वार्डों में प्रमुख लोगों की सूची तथा महिला कार्यकर्ताओं की सूची तथा वार्ड चुनाव संचालन समिति का सत्यापन 5 दिसंबर तक सभी वार्डों में पूरा करना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि वार्ड मैं चुनाव लड़ने वाले भावी उम्मीदवारों से आवेदन पत्र महानगर संगठन द्वारा निर्देश मिलने पर ही मंडल में जमा कराए जाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री वीरेंद्र मिश्रा सुनील धामी उपाध्यक्ष उदयवीर भोला विपिन डागर राजकुमार चंदेला जितेंद्र सेन वार्ड अध्यक्ष बाबूलाल प्रजापति कपिल मावी मंडल मीडिया प्रभारी अनवार चौधरी कमल कुमार शुभम ओटवाल संदीप शर्मा वार्ड संयोजक गौरव श्रीवास्तव विनय गौतम पप्पन प्रजापति ललित कुमार सचिन पांचाल रुदल यादव राहुल सिंह पुष्पेंद्र चौधरी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments