लोनी के सर्वांगीण विकास के लिए है संकल्पित: विधायक नंदकिशोर गुर्जर




समीक्षा न्यूज 

68 लाख की लागत से तैयार होगा बन्थला फ्लाईओवर सर्विस लेन

लोनी। शुक्रवार को लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बन्थला फ्लाईओवर के नीचे क्षतिग्रस्त मार्ग के सीसी रोड़ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। 68 लाख की लागत से बनने वाली सड़क से लोनी देहात में पहुँच सुगमता से होगा।

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा लोनी की सभी सड़कें होंगी दुरुस्त, लोनी के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है भाजपा

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने नारियल फोड़कर विधिवत बन्थला फ्लाईओवर के नीचे सर्विस लाइन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान मौजूद स्थानीय लोगों ने विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा लगातार मार्ग का निर्माण करवाया जा रहा था लेकिन जलनिकासी के कारण मार्ग के बार बार क्षतिग्रस्त होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था अब समस्या का स्थायी समाधान होने की खबर से लोगों में खुशी की लहर है। वहीं लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने शुभारंभ के बाद कहा कि लोनी के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा संकल्पित है जो कार्य लोनी के सर्वांगीण विकास हेतु जरूरी है उन सभी पर कार्य चल रहा है। हाल ही में 20 करोड़ से अधिक की राशि सिर्फ लोनी के मुख्य मार्गों के निर्माण हेतु जारी करवाएं गए है जिससे लोनी की सड़कें आवागमन हेतु दुर्घटनारहित एवं सुगम बन सकें। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा सभी क्षेत्रों में लगातार कार्य चल रहे है आने वाले समय में लोनी एक आदर्श विधानसभा होगी। वहीं लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने दीवान एनक्लेव में मंदिर स्थापना और जागरण कार्यक्रम में शामिल होकर लोनिवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की।

Post a Comment

0 Comments