गाजियाबाद पहुंच प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने सुनी मन की बात



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री परम नरेंद्र मोदी लगातार अपने देश वासियों के मन की बात सुनते हैं सुनाते हैं। उसका जरिया मन की बात कार्यक्रम। इस बार मन की बात का 98 वाँ एपिसोड रहा। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के आह्वान पर महानगर के सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम देखा सुना गया। पूरे प्रदेश में संगठन पदाधिकारी से लेकर भाजपा नेता सहित जनप्रतिनिधियों ने स्वयं एक बूथ पर रहकर देश के पीएम की जुबानी देशवासियों के मन की बात सुनी। इसी कड़ी में शालीमार गार्डन स्थित स्प्रिंगफील्ड पब्लिक स्कूल में 824 बूथ पर उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने स्वयं पहुंचकर मन की बात कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचकर सबसे पहले भारत माता , पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि की नमन किया। देश के पीएम ने मन की बात में शुरुवात स्पर्धा में जाने की अहमियत से की। उन्होंने इंसान के जीवन में स्पर्धा में शामिल होना अति आवश्यक बताया। आगे ई संजीवनी टेलीकंसल्टेशन के जरिए चिकित्सक और मरीज को आत्म सुकून के साथ-साथ आराम के सुखद एहसास की बात की उन्होंने यूपीआई की ताकत बढ़ने और त्रिवेणी कुंभ के माध्यम से विरासत को बचाने का महत्व के बारे में भी चर्चा की। लोगों में स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूकता के प्रमाण के लिए हरियाणा के भिवानी में युवा टीम के कार्य की सराहना की।



मन की बात के उपरांत कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की दृष्टि से सामूहिक रूप से इकट्ठा होना यह बहुत सराहनीय कार्य है एकत्रीकरण के माध्यम से हमारा संगठन विश्व का सबसे बड़ा संगठन के रूप में जाना जाता है हमारी सरकारों ने अपने संकल्प पत्र में जो कहा वह किया। बाकी अन्य दल गठजोड़ कर सत्ता पर काबिज होने के लिए जनता को गुमराह कर अपनी राजनीतिक रोटी सेकते हैं मगर जनता जाग चुकी है अब उनकी दाल गलने वाली नहीं। उन्होंने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं से मन की बात कार्यक्रम के लिए अपील भी की कि अप्रैल में मन की बात का शोभा कार्यक्रम होना है जिसे एक विधानसभा में कम से कम 100 स्थानों पर अधिक से अधिक सहभागिता के साथ लोगों के साथ सुना और देखा जाए।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने सभी बूथ कमेटी के लोगों के साथ बैठकर टिफिन बैठक की।

मन की बात कार्यक्रम के दौरान दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, प्रदेश मंत्री एवं प्रभारी महानगर अमित बाल्मीकि, भाजपा वरिष्ठ नेता पृथ्वी सिंह, कार्यक्रम मुख्य संयोजक महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, मंडल प्रभारी विरेन्द्र त्यागी,मन की बात संयोजक संजीव झा,मंडल अध्यक्ष राजन बाल्मीकि, बूथ अध्यक्ष राहुल शर्मा, लेखराज, अमित शर्मा, अंजू घनशाला, सुनील शर्मा, निशा चौहान, शत्रुघ्न लाल, विनोद माथुर , रॉबिन सिंह, मदनलाल शर्मा ,विनोद गुप्ता, मनोज राघव, सुनील त्यागी , विनोद खन्ना, अनीता राणा, शरण सिंह, के पी सिंह, योगराज, ममता झा, सीमा सिंह, श्याम शर्मा, मीडिया विभाग से अश्वनी शर्मा, प्रदीप चौधरी, धीरज अग्रवाल,प्रतीक माथुर आदि उपस्थित रहे।

मन की बात कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कैप्टन विकास गुप्ता,महामंत्री पप्पू पहलवान और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद स्थल  पर स्थित सावरकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि की

Post a Comment

0 Comments