ग्लोबल नवजीवन स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंची समाजसेवी महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

लोनी। सामा‌जिक कार्यकर्ता, टीवी कलाकार महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा ‌कि सभी विभागों में ट्रांसजेंडरों को आगे बढ़ाना चाहिए। ट्रांसजेंडर बच्चों को शिक्षा मिले, इसके लिए नी‌तियां भी तैयार की जा रही हैं। उनका सपना है ‌कि कभी देश का प्रधानमंत्री ट्रांसजेंडर बने।

वह बृहस्पतिवार को डीएलएफ स्थित ग्लोबल नवजीवन स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में ‌शिरकत करने पहुंची। उन्होंने स्कूल में आयोजित खेलों में विजेता बच्चों को सिल्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। बच्चों को संबोधित करते हुए लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। बचपन में स्कूल और सोसायटी के लोग उन्हें परेशान करते थे। लेकिन उनकी मां ने उनका बहुत साथ दिया। उन्होंने अपने जीवन की सफलता के पीछे अपनी मां और गुरु का साथ बताया। उन्होंने कहा ‌कि आज ट्रांसजेडर डॉक्टरी कर रही है, कुछ डॉक्टर बन गई हैं। 1999 में जिस मसाल को लेकर चली थी आज वह कारवा बन गया है। तब कोई ट्रांसजेंडर के बारे में बात नहीं करता था, आज ट्रांसजेंडर को उसका हक मिल रहा है। राजनीति समेत अन्य विभागों में ट्रांसजेंडर अच्छी सफला प्राप्त कर रहे हैं। अब समय आ गया है कि लोगों को भी ट्रांसजेंडरों के बारे में अपनी सोच बदलनी चाहिए। हालाकि पहले से ज्यादा बदलाव आया है। वह खुद ट्रांसजेंडर है, इस मुकाम पर पहुंचने के बाद सभी लोग उन्हें प्यार कर रहे हैं। जो लोग ट्रांसजेंडरों को दूसरी नजर से देखते है, उस समाज के लोगों से लड़ने के लिए उन्हें शक्ति उनके गुरुओं ने दी थी। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. संदीप दीक्षित और डॉ. विनोद सिंह बंसल ने लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।



लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि महामंडलेश्वर बनने में कुछ लोगों ने विरोध किया था। जिन लोगों ने तब विरोध किया था, आज वह गले लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन पर लक्ष्मी फिल्म बनने के दौरान अक्षय कुमार ने उनसे बहुत बात की थी। वह उन्हें भाई मानती है। लक्ष्मी फिल्म साउथ की कंचना फिल्म की रिमेक थी। अक्षय कुमार ने ट्रांसजेंडरों को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि न्यायायल ने ट्रांसजेंडरों को ओबीसी केटेगरी देने की बात कही थी। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।

Post a Comment

0 Comments