सरकार ने मांगें नही मानी तो लड़ाई आर-पार की होगी: बिजेंद्र सिंह



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के गाजियाबाद जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में, राष्ट्रीय आवाहन पर भाकियू कार्यकर्ता गाजियाबाद जिला मुख्यालय पर, जिलाधिकारी के माध्यम से  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम किसानों की समस्याओं को लेकर  14 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह को सौपा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने मांगें नही मानी तो लड़ाई आर-पार की होगी सरकार बार बार बस यही कहती है कि किसानों के साथ लेकिन किसानों की कोई भी मांग नहीं मानी गई हैं। चौधरी ओमपाल सिंह ने कहा किकान खोलकर सुन ले सरकार ,किसान अपना हक लेकर रहेगा। इस मौके पर यह रहे मौजूद जिला अध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी,जिला प्रभारी जयकुमार मालिक,राहुल कुमार,विनीत त्यागी,बाबा परमेन्द्र चौधरी,महबूब अली,जिला उपाध्यक्ष अब्दुल चौधरी,पवन चौधरी (लाल राम बापू), धर्मेंद्र कुमार उर्फ पप्पी नेहरा,रसूल आलम ,रेशमा, ब्रह्मपाल चौधरी,ममता चौधरी,कृष्णपाल चौधरी,पवन चौधरी दुहाई,राम अवतार त्यागी,सतेंद्र तेवतिया,राजेन्द्र चौधरी, महेंद्र चौधरी,शहजाद अली,जाहिद,हारून,सलीम,शमसुद्दीन,आरिफ,फिरोज,हाजी सलीम कलछिना,रवि गदाना, सुभाष यादव मौजीराम आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments