पप्पू पहलवान महामंत्री व विनोद कसाना पार्षद गणमान्यों ने मनाई भूप सिंह गुर्जर की जयंती



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। किसान नेता कवि व पत्रकार भारत के एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी एंव बिजोलिया किसान आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले महान क्रान्तिकारी नेता शहीद विजय सिंह पथिक जी (भूप सिंह गुर्जर) की जयंती पर विजय सिंह पथिक चौक भोपुरा में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि पप्पू पहलवान महामंत्री महानगर भाजपा ग़ाज़ियाबाद मौजूद रहे। 

 स्वतंत्रता सेनानी एवं बिजोलिया किसान आंदोलन प्रमुख भूमिका निभाने वाले महान क्रांतिकारी शहीद विजय सिंह पथिक जी 139वीं पुष्पांजलि कर जयंती मनाई । मुख्य अतिथि भाजपा के महामंत्री पप्पू पहलवान जी रहे ।कार्यक्रम संयोजक व क्षेत्रीय पार्षद विनोद कसाना ने बताया कि शहीद विजय सिंह पथिक जी बड़े महान क्रांतिकारी रहे ।उन्होंने राजस्थान में बिजोलिया किसान आंदोलन किया । हमेशा उन्होंने किसान मज़दूर पिछड़ो की लड़ाई लड़ी । मंडल अध्यक्ष कुलदीप कसाना पार्षद हरबीर प्रधान चतरसिंह ,यशपाल पहलवान पूर्व पार्षद विनय चौधरी ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष डब्बी पहलवान हरीश कसाना जगवीर कसाना मनोज कसाना दिनेश कसाना टीटू कसाना प्रवेश मुखिया सुनील कसाना आकाश चटवाल सचिन बाल्मीकी डॉक्टर कमल प्रेलाद शर्मा सुनील जैन नरेंदर प्रजापति अमित कल्याणी कांता भटनागर सुनील पीलवान अमित कुमार आदि उपस्तिथ रहे । विनोद कसाना पार्षद ने उपस्थित लोगों को स्वागत किया और  महान क्रान्तिकारी नेता शहीद विजय सिंह पथिक जी (भूप सिंह गुर्जर) की मूर्ति पर माल्यापर्ण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। 

Post a Comment

0 Comments