नेहरू युवा केन्द्र द्वारा स्वयं सेवी सक्रियकरण योजना कार्यक्रम आयोजित



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद के तत्वावधान में उप निदेशक देवेन्द्र कुमार, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मुकन्द वल्लभ शर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रखला में युवा सक्रियकरण योजना के अन्तर्गत स्वेच्छा से सेवा और अधिकारिता सेवा कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा मंडल रईसपुर के समन्वय से  किया गया.

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में श्री मनोज चौधरी, पार्षद ने नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद के उपनिदेशक देवेन्द्र कुमार ने कहा कि नेहरु युवा मंडल रईसपुर के व्दारा किये जा रहे प्रयास बहुत ही सराहनीय है,  श्री नीरज तोमर, एस एच ओ बापूधाम, मधुबन,के कहा कि नेहरू युवा मंडल रईसपुर व्दारा बहुत ही अच्छा काम किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि लोगो की सेवा ही सबसे बड़ा सत्कर्म है, नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद के व्दारा नेहरू युवा मंडल रईसपुर के संयोजन एवं सहयोग से सभी कुल 155 लोगो को जांच कर निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया ,  नेहरू युवा मंडल रईसपुर का काम समाज से जुड़े गरीब और असहाय लोगों को आगे बढाने के लिए और उनके सहयोग के लिए ही काम करना है.

इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक नेहरू युवा मंडल के अध्यक्ष श्री सुरविंदर किसान, ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेहरू युवा केन्द्र बहुत ही उत्कृष्ट कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. यह ऐसा विभाग है जिसके व्दारा युवाओं को और गरीब व असहाय लोगों को सामाजिक, राष्ट्रीय और अपने विकास के लिए प्रोत्साहित व मार्गदर्शित करता है. कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक तालिब, दीपक चौधरी, संगीता, राजरानी, नीरज, चमन, अमरदीप आदि के व्दारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया। 

Post a Comment

0 Comments