राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का किया गया आयोजन




धनसिंह—समीक्षा न्यूज

गाजियाबाद। मेरठ रोड, मुरादनगर स्थित काईट ग्रुप आफ इन्स्टीट्युशन्स के प्रयुक्त विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान 'दिवस' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, वैज्ञानिक अधिकारी गाजियाबाद सुरेशचन्द्र शर्मा, निदेशक डॉ0 अमिक गर्ग, संयुक्त निदेशक काईट ग्रुप आफ इन्स्टीट्युशन्स डॉ0 मनोज गोयल, कार्यक्रम अधिकारी विवेक सुदर्शन एवं डीन बी0टेक0 (प्रथम वर्ष) डॉ0 शैलेन्द्र कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि भारत प्राचीन काल से ही गणित, विज्ञान, ज्योतिष एवं चिकित्सा का प्रमुख केन्द्र रहा है। प्राचीन समय से ही विदेशी नागरिक भारत के प्रमुख शिक्षा केन्द्रों पर अध्ययन एवं शोध कार्य हेतु आते रहे है। आज उन्नत गणितीय प्रणाली एवं आधुनिक तकनीक की मदद से भारत विज्ञान, सुरक्षा, चिकित्सा एवं विविध क्षेत्रों मे समग्र विश्व को विशिष्ट योगदान प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के भयावह दौर में भारतीय वैक्सीन ने विश्व के कई देशों के जनजीवन की रक्षा की है। संस्थान के निदेशक डॉ0 अमिक गर्ग ने कहा कि इस कार्यक्रम से छात्रों के बीच विज्ञान एवं तकनीक के प्रति अभिरूचि बढेगी, साथ ही साथ शोध प्रवृति एवं उद्यमिता विकास के क्षेत्र में रूझान बढ़ेगा, जिससे समाज व राष्ट्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी सुरेश चन्द्र शर्मा ने शोध एवं नवाचार के विविध आयाम के विषय में विस्तृत जानकारी दिया। सामाजिक/दैनिक जीवन में उत्पन्न विभिन्न समस्याओं का समुचित रूप से विचार/विश्लेषण एवं सम्यक तकनीक रूप से निराकरण, नव अन्वेषण में सहायक होते है। अपने नवाचार का उचित संस्थाओं द्वारा मूल्यांकन एवं पेटेंट कराकर छात्र स्वावलम्बी होकर राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान कर सकते है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश एवं प्रौद्यागिकी मंत्रालय भारत सरकार नवाचार विकास में हर सम्भव मदद के लिए तत्पर है। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों व संस्थाओं द्वारा लगभग 85 प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया गया। प्रथम स्थान धीरज मण्डल, आर्डिनेंस फैक्ट्री इण्टर कॉलेज द्वितीय स्थान- साक्षी शर्मा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तृतीय स्थान- सृष्टि, सीएचएसपी पब्लिक स्कूल एवं तकनीकी विद्यार्थियों में शिव, काईट कॉलेज का चयन किया गया। कार्यक्रम में डॉ0सी0एम0 बत्रा, डॉ0 राशिद अली, डॉ0 रीतु गुप्ता, आयोजन समिति के समस्त सदस्य एवं छात्रगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी श्री विवेक सुदर्शन जी का कार्यक्रम कियान्वयन में महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments