एनएनजी धरना प्रदर्शन: जनता ने लगाए नगर निगम के खिलाफ़ मुर्दावाद के नारे



धनसिंह—समीक्षा न्यूज

साहिबाबाद। वार्ड 82 के आरडब्ल्यूए द्वारा इलाके के नगर निगम के अधिकारीयो एवम पार्षद के खिलाफ अनिश्चित धरना शुरू कर दिया गया है। नगर निगम के अधिकारियों एवम पार्षद पर पक्षपात करने और बहुसंख्यक समाज की उपेक्षा करने तथा एक खास कौम के लिए काम करने का आरोप है।

धरने पर बैठे लोगों ने बताया कि जवाहरपार्क वार्ड 82 का पार्षद और संख्या की समाज के खिलाफ सौतेला व्यवहार कर रहा है।पार्षद एवम नगर निगम के हैल्थ ऑफिसर मितलेश  के इशारे पर नगर निगम के संविदा कर्मचारी जो इस वार्ड में सफाई कर्मचारी था उसको सुपरवाइजर बना दिया गया है। सुपरवाइजर पार्षद के इशारे पर एक समुदाय विशेष के लिए क्षेत्र में करवा रहा है। दूसरे बहुसंख्यक समुदाय की तरफ पार्षद एवम सुपरवाइजर बिल्कुल भी ध्यान नही दे रहा है। जिससे गन्दगी फेल रही है।

गंदगी पेयजल का संकट सीवर का आरोप ओवरफ्लो होना नियमित रूप से सफाई नहीं होना आज समस्याओं से इससे नराज लोगो ने अनिश्चित कालीन धरना  तीसरे दिन जारी  लोगो मे नगर निगम और प्रशासन के प्रति जन आक्रोश बढ़ता जा रहा हैं। वही भाजपा नेता कालीचरण पहलवान का कहना हैं की लगातार तीसरे दिन धरना पर सेकड़ो लोग बैठे हैं मगर नगर निगम और जिला प्रशासन की तरफ़ से कोई जानकारी लेने उचित नही समझा ।

इस धरने में शामिल आरडब्लूए संरक्षक कालीचरण पहलवान, आरडब्लू अध्यक्ष भोपाल यादव, रईस अहमद राहुल  सिंह रविन्द्र आजाद साबू हरज्ञान राजवीर प्रदीप जतिन तिलक सिंह रोहित ज्ञानी मुकेश कृष अशोक लक्ष्मण पप्पू नरेंद्र प्रीतम रामदास आदि लोग‌ धरने में मौजूद है।

Post a Comment

0 Comments