स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी कैंप में बारी-बारी विभागों के कर्मचारियों ने ली जानकारी: नगर आयुक्त



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद नगर निगम में कार्य कर रहे कर्मचारीगण चाहे वह फिर स्थाई हो या अस्थाई सीएलसी के हो या फिर बोर्ड के सभी के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए तथा उनके परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए डॉ नितिन गौड़ नगर आयुक्त  के निर्देश पर जीवन बीमा पॉलिसी, स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी का कैंप नगर निगम मुख्यालय में लगवाया गया, कैंप पर सभी विभाग के अधिकारी गण कर्मचारी गण व अन्य स्टाफ बारी-बारी आया और बीमा संबंधित जानकारी ली, कुछ लोगों ने बीमा कराने का निर्णय भी लिया जिससे उनके तथा उनके परिवार के लिए लाभ होगाlनगर आयुक्त महोदय द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम परिसर में स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी का कैंप लगाया गया जिसमें सभी विभाग के कर्मचारियों ने बाबू ने बारी बारी जाकर कैंप पर अपने तथा अपने परिवार के बीमा संबंधित जानकारी ली कई इच्छुक लोगों ने बीमा भी कराने हेतु डिटेल दी, नगर आयुक्त महोदय द्वारा यह भी बताया गया कि समय-समय पर गाजियाबाद नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के सहयोग से कर्मचारियों के हित में इसी प्रकार के कैंप हेल्थ चेक अप कैंप, स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी कैंप, आई चेक अप कैंप, व अन्य कैंप लगाए जाते रहेंगे जिससे कर्मचारियों तथा उनके परिवारों को लाभ प्राप्त होगा इस प्रकार की योजना गाजियाबाद नगर निगम द्वारा बनाई जा रही हैlगाजियाबाद नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार द्वारा कैंप पर पहुंचकर सफाई कर्मचारियों मालियों तथा अन्य के लिए किस प्रकार की पॉलिसी की आवश्यकता है जानकारी दी जिस के क्रम में ही आए हुए सफाई कर्मचारियों तथा मालियों को पॉलिसी के बारे में अवगत कराया गया, अध्यक्ष रविंद्र कुमार द्वारा बताया गया कि नगर आयुक्त महोदय से निवेदन किया गया था जिस पर उनके द्वारा तत्काल प्रभाव से निर्देश देते हुए कैंप का आयोजन कराया है जिन कर्मचारियों को समय नहीं मिल पाता था अपने स्वास्थ्य के लिए अपने परिवार के स्वास्थ्य के लिए बीमा पॉलिसी कराने का उनको नगर निगम परिसर में ही सुविधा मुहैया कराने के लिए कैंप लगाया है ताकि इच्छुक कर्मचारी अपना तथा अपने परिवार के लिए बीमा पॉलिसी कर सकता है जिससे उसको भविष्य में लाभ प्राप्त होगा।

गाजियाबाद नगर निगम कर्मचारियों का विशेष ध्यान रखते हुए नगर आयुक्त महोदय के निर्देश के क्रम में कर्मचारियों के हित के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व कर रही यूनियन के पदाधिकारियों का भी विशेष सहयोग मिल रहा है क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग कर्मचारी हित के लिए प्राप्त हो रहा है जोकि सराहनीय है।


Post a Comment

0 Comments