राष्ट्रीय व्यापार मंडल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद के सहयोग से शाहपुर मोरटा में मंगलवार को संतोष हॉस्पिटल एवं तुषार पॉलीक्लिनिक द्वारा निशुल्क जांच शिविर का कैंप लगाया गया इस जांच शिविर में नेत्र रोग, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर,  आदि की निशुल्क जांच की गई एवं जरूरतमंद परिवारों को आयुष्मान कार्ड (जिसमें 5 लाख तक का इलाज किसी भी प्राइवेट अस्पताल में करा सकते हैं) की जानकारी दी गई। 

डॉ शुभुल फातिमा, डॉक्टर गुथिन प्रशांत, डॉक्टर गोपाल सैनी (गौरव) ने इस चिकित्सा शिविर में आए मरीजों की जांच की। चिकित्सा शिविर में सैकड़ों लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, पंडित अशोक भारतीय  युवा मंडल अध्यक्ष मेरठ मंडल आशुतोष पाठक, रूद्र प्रताप त्यागी, विरेंद्र कुमार कंडेरे, तनुजा निर्मला दीपक पाल दीपक कुमार रजत गौतम नवीन प्रजापति शोभित त्यागी सुजीत रविंद्र कश्यप सत्य प्रकाश अमित सोनवीर सुरेश चंद मनोज कुमार शिव कुमार हर्ष राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments