विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा का बड़ा कुनबा



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक/ राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्म ऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए कहा कि आज ब्राह्मण समाज सदैव देश की एकता, अखण्डता, वैदिक, संस्कृति, सर्वे भवन्तु साहित्यक, सामाजिक, धार्मिक परम्पराओं तथा देश को समृद्धशाली बनाने में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। इतिहास साक्षी है कि ब्राह्मण सुखिनः" तथा विश्व के प्राणी मात्र के कल्याण की कामना करने वाला एवं भारतीय संस्कृति का पोषक व प्रजातंत्र का रक्षक रहा है। भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।

ब्राह्मण समाज की ऐतिहासिक व सामाजिक प्रतिष्ठा को निरंतर बनाये रखने हेतू आचार्य चाणक्य जी के सिद्धांतो एव महामना पं. मदन मोहन मालवीय जी के संस्कारो से प्ररित विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा पंजी. आपसे अपेक्षा है, कि संगठन के मूल उद्देश्यो को साकार रूप देने हेतु इस महान अभियान में सहयोग प्रदान करेंगे ।

आप की समाज के प्रति जागरूकता एवं सक्रियता एवं कर्मठता की दृष्टिगत करते हुए आप को विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा पंजी. मे सीमा भार्गव राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष,  पंडित राधेश्याम पांडे राष्ट्रीय प्रवक्ता, पंडित  विनीत कुमार शर्मा  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, के पद पर मनोनित किया गया है हमे आशा ही नही बल्कि पूर्ण विश्वास भी है विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा पंजी. के व्यापक प्रचार -प्रसार तथा उद्देश्यों की पूर्ति एवं आजीवन सदस्य बनाने में अपना अतुलनीय योगदान देते हुए आप महासभा को सशक्त सम्बल प्रदान करेंगे तथा विप्र समाज के संगठन के हितों की रक्षा में पूर्ण समर्पण भावना से हमारा सहयोग करेंगे । एवं समय समय पर अपने द्वारा महासभा के लिए किये गये कार्यो की प्रगती की सूचना से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराते रहेंगे। भगवान परशुराम का अनुग्रह एवं आर्शीवाद सदा हम सबको प्राप्त हो ।

इसी मंगलकामना के साथ पंडित महेश कुमार शर्मा संस्थापक राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष 1, पूनम भारद्वाज राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, पंडित आर सी शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पंडित लोकेश शर्मा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, पंडित सुभाष शर्मा महासचिव, पंडित ऋषि पाल शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंडित आलोक चंद्र शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंडित मनोज शर्मा संगठन मंत्री, पंडित कपिल शर्मा संगठन मंत्री, पंडित देवाशीष ओझा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिन भारती  कार्यालय मंत्री, पंडित धर्मेंद्र शर्मा, पंडित शिवकुमार शर्मा,राजकुमार शर्मा, पंडित आलोक दुबे,  आदि उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments