युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति पर गर्व करना सीखें-डा आरके आर्य



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। आर्य केन्द्रीय सभा महानगर गाजियाबाद के यशस्वी प्रधान सत्यवीर चौधरी ने आर्य समाज मंदिर राज नगर में प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि नववर्ष विक्रमी संवत 2080 व 149 वें आर्य समाज स्थापना दिवस पर 22 मार्च 2023 को स्वामी सूर्य वेश की अध्यक्षता में सायं 5 बजे से 8 बजे तक शंभू दयाल दयानन्द वैदिक सन्यास आश्रम,दयानंद नगर में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा।

मीडिया प्रभारी प्रवीण आर्य ने बताया कि समारोह में मुख्य वक्ता स्वामी आर्यवेश (अध्यक्ष, सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा  नई दिल्ली) होंगे,जिनका सारगर्भित व प्रेरक उद्बोधन होगा।मुख्य अतिथि अनिल आर्य (राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय आर्य युवक परिषद्),वशिष्ठ अतिथि सुभाष गर्ग,स्वागताध्यक्ष ओम प्रकाश आर्य,स्वगतमंत्री सत्यकेतु एडवोकेट होंगे।समारोह के पश्चात ऋषिलंगर की सुन्दर व्यवस्था रहेगी।

स्वदेशी आयुर्वेद के निदेशक डा आर के आर्य ने कहा कि युवा शक्ति को अपनी पुरातन भारतीय संस्कृति पर गर्व करना चाहिए।यज्ञ हमारी वैदिक विरासत है जो सर्व त्याग व जीवन में ऊपर उठने  की प्रेरणा देती हैं।भारतीय संस्कृति के आधार स्तम्भ मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम और योगी राज श्रीकृष्ण के आदर्शों को आज आत्म सात करने की आवश्यकता है।आज ही के दिन मुम्बई में महर्षि दयानंद सरस्वती ने प्रथम आर्य समाज की स्थापना की थी। आज आर्य जनों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए कार्य करना है।उन्होंने बताया कि अंबाला से पधारी पंडिता श्वेता आर्या व साथी कलाकारों के भानोपदेश होंगे।

वैदिक विद्वान राम निवास शास्त्री ने नव वर्ष विक्रमी संवत 2080  की अग्रिम बधाई देते हुए समाज व राष्ट्र निर्माण में आर्य समाज के उलेखनीय योगदान की चर्चा की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री श्रद्धानंद शर्मा,डा वीरेन्द्र नाथ सरदाना,शशिबल गुप्ता,ओम प्रकाश आर्य,नरेन्द्र पांचाल,वीरेंद्र कुमार धामा एवं डॉ गौरव सिंह आर्य,नरेश चन्द्र आर्यआदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments