राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम आयोजित



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद द्वारा राष्ट्रीय व्यापार मंडल की इंदिरापुरम इकाई के अध्यक्ष संजीव तेवतिया तथा महानगर महामंत्री विनोद त्यागी के सहयोग से कैलाश मानसरोवर भवन इंदिरापुरम गाजियाबाद अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूर्व बेला में नारी शक्ति सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण अनुसूचित जाति जनजाति स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री असीम अरुण  जिला गाजियाबाद के प्रभारी मंत्री जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉक्टर सोनिका शर्मा संदीप त्यागी रसम आदि पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ किया गया स्वागत किया। प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने होली के पावन पर्व पर आयोजन में सभी नागरिकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री असीम अरुण ने बोलते हुए कहा कि महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार ने 30% का आरक्षण दिया हुआ है। तीन महिला पीएसी बटालियन का प्रावधान प्रदेश सरकार ने अमृत काल के बजट में किया गया है। राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की राष्ट्रीय व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने महिला उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया 



इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल पदाधिकारियों द्वारा समय-समय पर जनपद गाजियाबाद में किए जा रहे सेवा कार्य यथा वैक्सीनेशन कैंप ब्लड डोनेशन कैंप नारी शक्ति सम्मान आदि सभी कार्यक्रमों की सराहना करते हुए राष्ट्रीय व्यापार मंडल पदाधिकारियों को जनता की तरफ से धन्यवाद दिया। राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल ने सभी कार्यक्रमों की सराहना करते हुए राष्ट्रीय व्यापार मंडल पदाधिकारियों को साधुवाद देते हुए कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल के सभी सदस्यों में राष्ट्रहित व समाज सेवा का जज्बा कूट कूट कर भरा है। कवित्री अंजू जैन ने कविता पाठ किया है यकीन कि हम ओर निखर जायेंगे। काव्य पाठ किया। आयोजन में धर्माचार्य रमेश गिरि जी का आशीर्वाद मिला। कार्यक्रम का सफल संचालन पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय व्यापार मंडल पंडित अशोक भारतीय ने किया। जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने मुख्य अतिथि श्रीमान असीम अरुण के लखनऊ में चल रहे विधानसभा सत्र के बावजूद कार्यक्रम में पधारने पर उनका हृदय की गहराई से अभिनंदन किया। नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम में राष्ट्रीय व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने महिला हत्या अपराध रोकने , सोशल मीडिया को आधार कार्ड से जोड़ने सभी बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण तथा लिव इन रिलेशन का जिस्ट्रेशन अनिवार्य करने की मांग की। बाल किशन गुप्ता डॉ सोनिका शर्मा विनोद त्यागी संजीव तेवतिया  पंडित राकेश शर्मा संदीप त्यागी रसम नरेश अरोड़ा संजय गर्ग सचिन त्यागी हरिशंकर मदान ने आयोजन में विशेष रूप से सहयोग किया। एनडीआरएफ की वीरांगनाओ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। महापौर आशा शर्मा एडीएम श्रीमती ऋतु सुहास सिटी मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह की धर्मपत्नी अंजलि सिंह शांति सिंह नीता भार्गव उदिता त्यागी शैली सेठी शालिनी सिंह सीओ लक्ष्मी चौहान विभा मौर्य मीनू सिंह ममता गुप्ता रंजीता वर्मा मधु शर्मा आंचल काम्बोज शिल्पा सिंह रेखा अग्रवाल आदि को सम्मानित किया गया पूर्व विधायक सुदेश शर्मा अजय सिंघल अतुल जैन विनीत शर्मा राजकुमार सैनी प्रदीप चौधरी खिलेन्द्र चौधरी कैलाश मानसरोवर भवन के कैलाशाचार्य उदय कौशिक पप्पू पहलवान कुलदीप त्यागी पार्षद कपिल त्यागी मंजुला गुप्ता पार्षद रूद्रप्रताप त्यागी विनोद त्यागी डॉ ओपी अग्रवाल पार्षद देवेन्द्र अग्रवाल मनोज गुप्ता प्रवीण भाटी अनिल जुल्का देवपाल हरित हरिशंकर मदान नरेश अरोड़ा संजय गर्ग सचिन त्यागी संजय त्यागी नवीन त्यागी एसडी शर्मा इन्द्रजीत सिंह हितेश राजेन्द्र सिंह हरविंदर सिंह चौ मंगल सिंह परमानन्द सिंघल अनिल मेहरा मदन शर्मा प्रतीक माथुर राजीव त्यागी राज समीर शर्मा रितेश शर्मा रामकुमार शर्मा आशु पंडित सुभाष प्रधान सुशील गौतम वीरेंद्र कंडेरे कमल शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments