श्री सनातन धर्म सेवा समिति वैशाली द्वारा हिन्दू नववर्ष के अवसर पर बधाई फेरी एवं संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। श्री सनातन धर्म सेवा समिति वैशाली द्वारा आयोजित हिन्दू नववर्ष के प्रथम दिवस पर गत बुद्धवार को बधाई फेरी एवं संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसे क्षेत्र में सभी लोगों ने पूरे उल्लासपूर्ण तरीके से एक पर्व के रूप में मनाया। यह कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा और इससे क्षेत्र में सनातन नव वर्ष को लेकर बहुत जागरूकता आयी। लोगों ने स्थान स्थान पर पुष्पवर्षा की और जलपान वितरण किया। इसमें शिव शंकर उपाध्याय, नरेंद्र वर्मा और प्रशांत वर्मा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह उनके ही सौजन्य से हुआ। 

वहीं संस्था के पदाधिकारियों में प्रवीण अग्रवाल (संयोजक), प्रदीप जायसवाल (सह संयोजक), सुनील सर्राफ (सचिव), कृष्ण गोपाल गोयल (सह सचिव), अभिनव शर्मा (कोषाध्यक्ष) एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यों के अभूतपूर्व उत्साह और परिश्रम की वजह से ऐसा कार्यक्रम सफल हो सका। वहीं युवा सदस्यों में अभिषेक सिंह, शुभम सिंह,अभय चतुर्वेदी ने काफी अथक प्रयास करके कार्यक्रम को सफल बनाया। क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल व संजीव झा (मंत्री नगर भाजपा) ने ओजस्वी उद्बोधन दिया। पार्षद मनोज गोयल ने कहा कि सनातन धर्म सबसे पुराना धर्म है। भारत में मुसलमान के आने के बाद भी यह धर्म खत्म नहीं हुआ। मुसलमानों की लाख कोशिश के बाद भी यह धर्म बढ़ता चला गया। अंग्रेजी शासकों द्वारा हिंदू नव वर्ष कैलेंडर खत्म करके अपना कैलेंडर 1 जनवरी से लागू किया गया। अब हमें अपना हिन्दू कैलेंडर चाहिए।

क्षेत्रीय पार्षद को उनके प्रशासनिक सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया। फलाहारी जलपान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर अवधेश कटिहार, आत्मप्रकाश त्रिपाठी, उमेश गोस्वामी, किशन गोयल, विमला भट्ट, गीता, प्रार्थना जुयाल, पूनम कपूर, विमला चौधरी सहित क्षेत्र के सैकड़ों निवासियों ने भाग लिया।





Post a Comment

0 Comments