भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कुशलता से संपन्न


 

धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति होटल विजय कॉन्टिनेंटल में कुशलता से संपन्न हुई, जिसका उद्घाटन व प्रथम सत्र सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने संबोधित किया, उनके साथ विशिष्ट अतिथि  के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा जी, उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, प्रदेश मंत्री भाजपा व प्रदेश सह प्रभारी पूनम बजाज रहीं तथा अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कश्यप जी ने की।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ने बताया कि पिछड़ा वर्ग मोर्चे की जिम्मेदारी जब से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के लक्ष्मण प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कश्यप जी को मिली है तब से उन्होंने अपने कुशलता से पिछड़ा वर्ग मोर्चे को संगठन पटल के अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा कर दिया है। हम सभी ओबीसी वर्ग से आने वालों को यह गर्व होना चाहिए कि आज विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली भारत के प्रधानमंत्री यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी पिछड़े वर्ग से आते हैं, हमें यदि व्यक्तिगत अथवा सांगठनिक जीवन में विकास की ओर अग्रसर होना है तो उन्हें अपना प्रेरणापुंज बनाना चाहिए । आज इस प्रदेश कार्यसमिति में हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि ओबीसी मोर्चे के कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर 10 से 100 तक की संख्या में तैयार करना चाहिए लगाना चाहिए । इस बार हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने आम चुनाव 2023 हेतु 400 पार का नारा दिया है । माननीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व के देन है आज कि देश के 3.5 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्का मकान और छत मिली, इसके साथ सैकड़ों योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रही है तो यह सिर्फ और सिर्फ भाजपा और नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ और स्पष्ट नेतृत्व की देन है । आज विश्व पटल पर जब कोई देश संकट में होता है तो उसे भारत और तिरंगे झंडे का सहारा लेना पड़ता है । इन्हीं प्रमुख विषयों के साथ पिछड़ा वर्ग मोर्चा के निरंतर विकास किस कर प्रकार हो इस पर भी मार्गदर्शन दिया। मोर्चे के प्रदेश प्रभारी व सूबे के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी कार्यसमिति को संबोधित किया।

द्वितीय सत्र का संबोधन केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने मार्गदर्शित किया अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को समय का ध्यान देना, अनुशासन, परिश्रम की पराकाष्ठा, निष्ठा व धैर्य के साथ संगठन के कार्यों को करने का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि एकमात्र भारतीय जनता पार्टी ही है जो कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।

तृतीय सत्र मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने संबोधित किया अपने पूरे संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने आगमी तमाम कार्यक्रमों को करवाने हेतु विषयों पर पदाधिकारियों का ध्यान आकर्षण किया, जिसमें मुख्यतः 31 मार्च तक मंडल तक के सभी कार्यकारिणी को पूर्ण करने, 6 अप्रैल से  14 अप्रैल तक पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अभियान "गांव गांव चलो, घर घर चलो" के माध्यम से अपने सरकार की उपलब्धियों को ग्राम ग्राम के प्रत्येक घरों तक पहुंचाना है। ओबीसी मोर्चे के प्रत्येक पदाधिकारियों चाहे वो राष्ट्रीय हो प्रादेशिक हो, क्षेत्रीय हो, जनपदीय हो अथवा मंडल का पदाधिकारी हो सभी प्रत्येक पदाधिकारियों को दस दस गांव गोद लेकर यह अभियान सफल करना होगा । इसके अतिरिक्त 6 अप्रैल भाजपा का स्थापना दिवस, 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फूले की जन्म जयंती तथा 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती प्रदेश के प्रत्येक जनपदों में पूर्व व्यवस्था के साथ मनाने का निर्देश भी दिया।

चतुर्थ सत्र का मार्गदर्शन ओबीसी मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉक्टर के लक्ष्मण जी ने किया, अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि कांग्रेस के पिछले 60 वर्षो के शासनकाल में भी वह भी सम्मान नहीं मिला जो भाजपा व मोदी जी की सरकार में प्राप्त हुआ है, मा मोदी जी के ही नेतृत्व में देश में पहली बार केंद्रीय विद्यालयों व नवोदय विद्यालयों से लेकर आज एमबीबीएस, नीट जैसी बड़ी संस्थाओं में 27%  का सम्मान रूपी ओबीसी आरक्षण प्राप्त हुआ है।

अगले सत्र का संबोधन पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन व भाजपा ओबीसी मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हंसराज अहिर ने सरकार की तमाम योजनाओं का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि आज भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी को पूर्णतः पैदल कर दिया है तभी उन्हें आज भारत जोड़ी यात्रा रूपी पैदल यात्रा करनी पड़ रही है।

कार्यसमिति का समापन सत्र भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी जी का उद्बोधन हुआ, जहां उन्होंने आगामी नगर निकाय के चुनावों के संदर्भ में बताया कि चुनाव ओबीसी आरक्षण के आधार पर ही निकाय चुनाव होंगे। सपा और बसपा पूर्णतः परिवारवादी पार्टी है लेकिन भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और यहां के निर्णय सदैव कार्यकर्ता को प्राथमिकता देते हुए होते हैं। यह भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं की ताकत है जो लोग आज जनेऊ पहन कर मंदिरों के चक्कर लगा रहे हैं। 

आभार ज्ञापन के साथ प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने यह विश्वास दिलाया कि भाजपा ओबीसी मोर्चा इस बार आगमी लोकसभा व नगर निकाय के चुनावों में क्लीन स्वीप करेगा।

प्रदेश कार्य समिति बैठक में प्रदेश के उपाध्यक्ष प्रकाश पाल विजय बहादुर पाठक प्रदेश मंत्री पूनम बजाज प्रदेश महामंत्री विनोद यादव संजय पटेल रामचंद्र प्रधान जयप्रकाश कुशवाहा मनीष योगी प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ जयसवाल भरत राजपूत मनोज राजपूत वीरपाल ज्योति सोनी विमलेश वर्मा प्रवीण कुशवाहा विजय गुप्ता श्याम बाजार शिवमंगल राठौर श्याम बाजपाई एवं प्रदेश पदाधिकारी गण समस्त क्षेत्रीय अध्यक्ष जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री उपस्थित रहे। उक्त जानकारी सौरभ जायसवाल (प्रदेश मीडिया प्रभारी, ओबीसी मोर्चा) ने दी।

Post a Comment

0 Comments