जिला उपाध्यक्ष पं ललित शर्मा ने नुक्कड़ सभा में लिया भाग



धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

गाजियाबाद। लोनी नगरपालिका के वार्ड नम्बर 38 के निवासियों द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा पं ललित शर्मा ने भाग लिया इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित ललित शर्मा का फूल मालाओं से स्वागत किया। भाजपा नेता पं ललित शर्मा ने कहा कच्ची कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव और जनता की समस्याओं का भाजपा को पूरा ध्यान है। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक नंदकिशोर गुर्जर जी के अथक प्रयास और भाजपा संगठन के आशीर्वाद से लोनी नगरपालिका का सर्वांगीण विकास भाजपा का एक सच्चा सिपाही कर सकता है जो मन से, वचन से और कर्म से भाजपाई हो। आज केंद्र में मा. नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मा.योगी अदित्यनाथ जी की सरकार चल रही है। गरीब, किसान, युवा, शोषित, वंचित और अनुसूचित वर्गो के उत्थान के लिए लगातार कार्य हो रहा है। लोनी नगर पालिका का विकास भाजपा सरकार के नेतृत्व में ही संभव है।

Post a Comment

0 Comments