राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष बाल किशन गुप्ता के निर्देश पर जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर महिलाओं को सशक्त बनाने सुरक्षा आदि विषयों पर प्रधानमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉक्टर सोनिका शर्मा, नीलम त्यागी, वंदना चौधरी, विनीता पाल, रुचि त्यागी, डॉक्टर ओपी अग्रवाल,  पंडित अशोक भारतीय, संदीप त्यागी रसम, अनिल मेहरा, राकेश गुप्ता, केके मिश्रा, रजनीश त्यागी, सौरभ मित्तल, मनोज कुमार, दीपक शर्मा व वीरेंद्र कंडेरे आदि उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय व्यापार मंडल व्यापारिक क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक अग्रणी संगठन है संगठन के सभी व्यापारी बंधु अपने सामाजिक दायित्व को भली प्रकार महसूस करते हैं 



व्यापार मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अनेक बिंदु पर चर्चा हुई निम्न बिंदुओं पर चर्चा के उपरांत सहमति बनी। देश में सोशल मीडिया अकाउंट को आधार कार्ड से शीघ्र जोड़ा जाए व देश के बाहर के किसी अकाउंट से तब ही जुड़ा जाए जब  सोशल मीडिया का वह अकाउंट वेरीफाइड हो। लिव इन रिलेशन के बढ़ते मामले और उनमें हत्याओं जैसी जघन्य कृत्य से महिलाओं की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ है इसलिए लिव-इन में रहने वाले जोड़ों को पंजीकरण कराने की व्यवस्था की जाए। जूनियर हाईस्कूल स्तर से सभी बालिकाओं को आत्मरक्षा की प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। देशभर में प्रत्येक नगर महानगर व कस्बे में बेसहारा महिलाओं के लिए सुरक्षित व निशुल्क आश्रय भवन की व्यवस्था हो

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप इन मांगों की गंभीरता से स्वत ही परिचित हैं और इस विनम्र ध्यानाकर्षण को स्वीकारते हुए शीघ्र ही इन पर ठोस कदम उठाकर धरातल पर मूर्त रूप देने का कार्य करेंगे।

Post a Comment

0 Comments