बिजलीकर्मियों की हड़ताल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दिए आदेश बिजली कर्मचारियों की खैर नहीं, सब के सब होंगे बर्खास्त : सुशील श्रीवास्तव



धनसिंह—समीक्षा न्यूज

लोनी। उत्तर प्रदेश में चल रही ऊर्जा विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर सरकार दिख रही बड़े एक्शन के मूड में, आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अपने आवास पर ऊर्जामंत्री एवं विभाग के अधिकारियों के साथ ली गई तत्काल बैठक, बैठक में प्रदेश की देवतुल्य जनता के हक में बड़ा फैसला लेते हुए, बिजलीकर्मियों की हड़ताल पर सरकार ने सख्त निर्देश जारी करते हुए, कर्मचारियों को आज शाम 6 बजे तक का अपने कार्य पर लौटने का दिया अल्टिमेटम।

प्रदेश की जनता के हक में लिए गए सरकार के फैसले पर प्रवासी विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव का आया सामने बड़ा बयान :  संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हम सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं साथ ही समर्थन करते हुए माननीय प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं ऊर्जामंत्री ए.के शर्मा जी द्वारा लिए गए प्रदेश की देवतुल्य जनता के हक में फैसले के साथ हैं, हम देश के संविधान का सम्मान करते हैं, परंतु आज बड़े दुर्भाग्य की बात है, हड़ताल पर बैठे बिजलीकर्मियों द्वारा उच्च न्यायालय के आदेश को ना मानकर उच्च न्यायालय का भी अपमान किया गया है। प्रदेश सरकार के ऊर्जामंत्री द्वारा दिए गए बयान मैं बिजलीकर्मियों की हड़ताल पर सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए 22 लोगों पर एफ.आई.आर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही 1332 संविदाकर्मी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। सरकार जनता की संपत्ति को नुकसान नहीं होने देंगी इसका हमें पूर्ण विश्वास हैं।

Post a Comment

0 Comments