विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया भाजपा का 43वां स्थापना दिवस




समीक्षा न्यूज संवाददाता

लोनी। गुरुवार को लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर में संचारी रोगों के रोकथाम के लिए चूहा व छछूंदर पर नियंत्रण हेतु आयोजित जागरूकता कैंप का शुभारंभ किया। इस दौरान लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लोनी में अन्य राज्यों के कार्डधारकों की समस्याओं के निस्तारण हेतु गिरी मार्किट समेत सभी उचित दर की दुकानों पर कैंप का भी शुभारंभ किया। वहीं शांति नगर में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल व पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पार्टी के 43वें स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया। इस दौरान पार्टी के संस्थापक पं दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर पार्टी को शून्य से शिखर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राष्ट्राध्यक्षों व पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के योगदान पर प्रकाश डाला गया।


आम जनमानस के जीवन को सहज और सुलभ बनाने के लिए सदैव समर्पित है-भाजपा

लोनी विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने गनोली में संचारी रोग उन्मूलन और गिरी मार्किट में उचित दर की दुकानों पर पोर्टबिलिटी राशन कार्ड कैंप का शुभारंभ करने के बाद संबोधन में कहा आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृतव में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसित है। भाजपा सरकार के चिंतन और योजनाओं के केंद्र में सदैव पिछड़े, युवा, दलित, किसानों, महिलाओं के सशक्तिकरण, राष्ट्र प्रथम शामिल रहता है। एक देश एक राशन कार्ड योजना के दूरदृष्टि का ही प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति देश के किसी भी कोने में जाकर राशन प्रपात कर सकता है बिना किसी समस्याओं का सामना किये बगैर। देश का एक भी नागरिक भूखा न सोए इसकी चिंता जा जनहितैषी वाली सरकार कर रही है। प्रदेश सरकार ने संचारी रोगों के खिलाफ सफलतापूर्वक अभियान चलाकर ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में महामारियों को रोककर लोगों को स्वस्थ्य जीवन प्रदान करने का कार्य किया है क्योंकि  सेवा ही संगठन और अंत्योदय के भाव ने इस पार्टी को पुष्पवित और पल्लवित किया है।

Post a Comment

0 Comments