भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जोरदार स्वागत।



समीक्षा न्यूज संवाददाता

दिल्ली—देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेस-वे के मुआयना प्रवास के अंतर्गत आज पहले चरण में राष्ट्रीय राजमार्ग 709बी पर अक्षरधाम से ईपीई क्रॉसिंग तक के सेक्शन का केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, सांसद बागपत सत्यपाल सिंह, सांसद मनोज तिवारी, उत्तर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद और दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के साथ मुआयना करने जाते समय पाभी पुस्ता चौकी लोनी पर भाजपा  जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया।

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी सरकार जनकल्याण एवं राष्ट्र के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी जी के नेतृत्व में देश भर में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन को सुदृढ़ एवं सुन्दर बनाने में ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 2024 तक उत्तर प्रदेश सहित देश में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास कार्यों को पूरा करने का हमारा भरकस प्रयास रहेगा। जनरल वीके सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी निकाय एवं लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी शक्ति से जुट जाएं।

इस दौरान मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेन्द्र मावी, पूर्व चेयरमैन डॉ विनोद बंसल, जिला महामंत्री राजेंद्र बाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार त्यागी, चैनपाल सिंह, जिला मंत्री सुदेश भारद्वाज, अश्वनी कुमार, आकाश गौतम, राहुल बैंसला, जिला मिडिया प्रभारी धजय खारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती मिश्रा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, पंकज शर्मा, ललित शर्मा, विजय भाटी, आदि सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments