हनुमान जन्मोत्सव पर नगरपालिका क्षेत्र के दर्जनों कार्यक्रम में धुआंधार किया जनसंपर्क, भाजपा नेत्री सोनिया ललित शर्मा ने लिया आशीर्वाद




समीक्षा न्यूज संवाददाता

लोनी। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस ग्राम अगरोला में मनाया गया। भाजपा नेत्री सोनिया ललित शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और पंडित दीनदयाल व श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहें के नारे लगाएं। वहीं ग्रामीणों ने भाजपा नेत्री को नगरपालिका चुनाव के लिए आशीर्वाद दिया।


हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारे और सुंदर कांड में शामिल होकर लिया आशीर्वाद, धुंआधार जनसंपर्क से दिया मजबूत संदेश:

भाजपा नेत्री ने लोनी नगरपालिका परिषद के इंदिरापुरी, गुलाब वाटिका, सोनिया विहार, इलायचीपुर, पावी समेत दर्जनों स्थानों पर हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचकर भंडारा वितरण किया। इस दौरान भाजपा नेत्री ने हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत ही शुभ दिन है क्योंकि आज ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी  भाजपा का स्थापना दिवस है और संकटमोचक हनुमान जी का जन्मदिन है।  आज के ही दिन वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई थी। तब से लेकर अब तक पार्टी ने शानदार सफर तय किया है। कार्यकर्ताओं की बदौलत दो सांसदों वाली भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ दूसरी बार केंद्र की सत्ता में है। विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। आज पूरे भारत में डेढ़ दर्जन से अधिक राज्यों में प्रमुख रूप से भाजपा की सरकार है। साथ ही प्रदेश में भी लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत से सत्ता में लौटने का कीर्तिमान स्थापित किया है। आज लोनी की जनता भी पुनः भाजपा को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने का मन बना लिया है। अवसरवादी लोगों को जनता करारा जवाब देगी जो अपने 10 साल के कार्यकाल में लोनी में जलनिकासी तक की व्यवस्था नहीं कर पाए। जर्जर गलियों की तो बात ही छोड़िए। आज नगरपालिका एक परिवार का गुलाम होने के कारण भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी का अड्डा बन गई है जिसे जनहित के कार्यों से कोई लेना देना नहीं है। वहीं पावी पुश्ता पर गुरुवार को सोनिया ललित शर्मा ने सैकड़ों समर्थकों के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत किया। स्वागत से केंद्रीय मंत्री गदगद नजर आए। वहीं लोगों का मानना है कि सैकड़ों लोगों के स्वागत और धुंआधार चुनाव प्रचार से सोनिया ललित शर्मा के बढ़ते कद से विपक्ष खेमे में बेचैनी देखी गई।

Post a Comment

0 Comments