योग आज विश्व बंधुत्व का प्रतीक बन गया है : प्रदीप गहलोत



समीक्षा न्यूज 

लोनी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा जिला गाजियाबाद के द्वारा लोनी विधानसभा के सीबीएस वाटिका मैं आयोजित योग दिवस कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अनुसूचित मोर्चा के जिला संयोजक प्रदीप गहलोत जी का रहना हुआ। योग दिवस के कार्यक्रम मैं पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में लोनीवासियो ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला संयोजक प्रदीप गहलोत जी ने अपने संबोधन में कहा :

भारत को योग गुरु कहा जाता है। भारत की प्राचीनतम परंपरा की पहचान योग आज देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से विश्व बंधुत्व का प्रतीक बन गया है। योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। योग का अभ्यास शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांति देता है। भारत में ऋषि मुनियों के दौर से योगाभ्यास होता आ रहा है। योग भारतीय संस्कृति से जुड़ा है, जिसका प्रसार आज देश के प्रधानमंत्री जी द्वारा विदेशों तक हो रहा है। आज दुनियाभर में योग को लोग अपने जीवन में शामिल कर रहे हैं और योगासनों के अभ्यास से स्वस्थ मन और तन की प्राप्ति का प्रयास कर रहे हैं। योग की इसी उपयोगिता से सभी को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस आज ही के दिन यानी 21 जून को मनाया जाता है। 27 सितंबर 2014 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संयुक्त महासभा में दुनिया के तमाम देशों से योग दिवस को मनाने का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार करते हुए महज तीन माह के अंदर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का ऐलान कर दिया। जिसके बाद अगले वर्ष 2015 में पहली बार विश्व ने योग दिवस मनाया। आज देश 'वसुधैव कुटुंबकम' के साथ विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित योग शिक्षक आदरणीय श्री अमित भारद्वाज जी एवं कार्यक्रम संयोजक व वार्ड नं.12 के सभासद सुमित प्रधान, बलराम नगर मंडल अध्यक्ष एससी मोर्चा लाल बहादुर, मनोनीत सभासद दीवान सिंह गौतम, तेज सिंह सेठ, धर्मपाल, सुंदर चंदेल, वीरेंद्र कुमार आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments