सामाजिक संस्था उज्जवल भारत मिशन ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस




समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। सामाजिक संस्था उज्जवल भारत मिशन की गाजियाबाद जिला इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय  योग दिवस के अवसर पर नन्दग्राम स्थित तिकोना पार्क में संस्था के जिला समाज कल्याण सचिव रणजीत गुप्ता जी के संयोजन में योग कार्यशाला का आयोजन हुआ, इस दौरान रणजीत गुप्ता द्वारा प्रतिदिन योगा करने से होने वाले फायदों को भी विस्तार से सभी लोगों को बताया गया। इस  कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के संस्थापक अध्यक्ष उमेश शर्मा,नेशनल जोइंट सेक्रेटरी स्नेहा सिसौदिया,राष्ट्रीय सचिव सरोज गोयल,प्रदेश प्रमुख अरुण अग्रवाल,प्रदेश सचिव वन्दना लखनपाल,जिला उपाध्यक्ष रवि मेहरा,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव नागपाल,जिला उपाध्यक्ष (महिला सेल) नीतू कंसल,जिला महासचिव महिला सेल रेखा सेतिया तथा  महानगर अध्यक्ष संजना सिंह व वरिष्ठ सदस्य आकाश लखनपाल यश कंसल सहित काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। उक्त जानकारी स्नेहा सिसौदिया नेशनल जॉइन्ट सेक्रेटरी उज्जवल भारत मिशन द्वारा दी गयी।

Post a Comment

0 Comments