श्रीमती बेबी रानी मौर्य कैबिनेट मंत्री बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार की अध्यक्षता में हुआ ''पढाई पाठशाला'' का आयोजन




धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

पोषण भी पढाई भी के अन्तर्गत आंगनबाडी केन्द्रों में उपलब्ध शिक्षा सम्बन्धित संसाधनों का समुचित उपयोग को बढावा दिया जाये: श्रीमती बेबी रानी मौर्य

गाजियाबाद। पोषण 2.0 तथा सक्षम आंगनबाडी केन्द्रों को शिक्षा के रूप में विकसित किये जाने हेतु बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की मा0 कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य तथा मा0 राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी की अध्यक्षता में पढाई पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य थीम पोषण भी पढाई भी के अन्तर्गत आंगनबाडी केन्द्रों में उपलब्ध शिक्षा सम्बन्धित संसाधनों का समुचित उपयोग को बढावा देना है। पाठशाला में विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त विषय विशेंषज्ञों द्वारा थीम की आवश्यकता महत्व एवं उपयोगिता आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी जिसका वीडियों कान्फ्रेन्सिग के माध्यम से प्रदेश के सभी जनपदों में सीधा प्रसारण किया गया। मा0 मंत्री महोदया द्वारा आंगनबाडी केन्द्रों पर बच्चों के मानसिक विकास हेतु खेल-खेल में पढाई कराये जाने हेतु नये थीम पर कार्य किये जाने के लिए विभागीय अधिकारियों एवं विशेषज्ञों को प्रोत्साहित किया गया तथा बच्चों के सही विकास के लिए पोषण के साथ साथ नित नये प्रयोग एवं खेल से बच्चों को बढाये जाने पर जोर दिया। जनपद गाजियाबाद में पढाई पाठशाला कार्यक्रम में एन0आई0सी0 के माध्यम से जिला कार्यकम अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी जुडे तथा जनपद की मुख्य सेविका, आंगनबाडी कार्यकर्त्री, सहायिका, आशा तथा पंजीकृत गर्भवती महिला, धात्री महिलाएं तथा बच्चों के अभिभावन आंगनबाडी केन्द्रों पर स्मार्ट फोन के माध्यम से कार्यक्रम में जुडे।

Post a Comment

0 Comments