महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा महानगर महामंत्री पप्पु पहलवान के नेतृत्व में यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने बूथ पर कार्यकर्तों के साथ देखा



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

साहिबाबाद। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा जी महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान जी के नेतृत्व में वार्ड 78 शालीमार गार्डन में उत्सव भवन मे हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को दिखाने का आयोजन बूथ नंबर 818 मे किया गया जहाँ पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप के साथ वार्ड 78 पार्षद ओमवती देवी की उपस्थिति रही। बूथ अध्यक्ष डी एन कॉल द्वारा पौधा भेंट कर राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप का स्वागत किया गया। आज महानगर महामंत्री श्री पप्पु पहलवान जी द्वारा मन की बात कार्यक्रम के आयोजन  पर राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप जी ने कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण किया और साथ में सहभोज भी किया। 

राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप जी ने कहा की जैसा की प्रधानमंत्री जी ने कहा की काफी आपदाएं आई मगर इन आपदाओं के बीच भी हम सभी देशवासी एक बार फिर सामूहिक प्रयास की शक्ति को सामने लेकर आए हैं। स्थानीय लोगों ने हमारे एनडीआरएफ के जवानों ने स्थानीय प्रशासन के लोगों ने ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए दिन-रात काम किया है। कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश में एक ही दिन में 30 करोड़ पेड़ लगाने का रिकॉर्ड राज्य सरकार ने लोगों के साथ मिलकर बनाया है। राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप जी ने कहा की पूरा देश नरेंद्र मोदी जी के साथ है और एक बार फिर देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। आज इस अवसर पर महानगर सोशल मीडिया प्रभारी प्रतीक माथुर डीएन कॉल भूषण लाल सुशील भसीन प्रेम त्यागी केशव सक्सेना मयंक देव आरपी सिंह लेखराज शिव शर्मा जगदीश सती मदन लाल गोपाल मित्तल गुप्ता जी सोनू शर्मा देवेंद्र चौधरी मनोज शर्मा सुशील भसीन सुभाष नागी सुनील शर्मा अशोक भान शत्रुघ्न लाल संजीव गुप्ता राजीव एसडी शर्मा रावत  चिंतन दवे  विनोद चौधरी योगराज शर्मा आरपी सिंह आदित्य सिंह दिनेश माथुर राज जैन सुमन सती निशा चौहान अंजू घनशाला रूपा मुखर्जी अनिता राना मुनेश कसाना प्रियंका सोलंकी सीमा सिंह आदि भाजपा कार्यकर्त्ता निवास उपस्थित रहे। उक्त जानकारी प्रतीक माथुर संयोजक सोशल मीडिया महानगर गाजियाबाद द्वारा दी गयी।













Post a Comment

0 Comments