जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आजादी अमृत महोत्सव व 15 अगस्त की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न







धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

कार्यक्रम को उत्सव व भव्यता के साथ सम्पन्न होना सुनिश्चित करे अधिकारी: जिलाधिकारी

सिविल डिफेंस, आरडब्लूए के सहित अन्य पदाधिकारियों कार्यक्रम शत प्रतिशत सफल बनाने में करें सहयोग: जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह

सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था सहित प्रचार—प्रसार में ना आये कोई कमी : जिलाधिकारी

गाजियाबाद।  केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के मंशानुरूप आजादी अमृत महोत्सव के समापन कार्यक्रम और 15 अगस्त पर होने वाले कार्यक्रम की क्रियावयन बैठक महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक मनाये जाने वाले कार्यक्रम में बारे में दिशा निर्देश ​दिये गये।

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम को नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों सहित ग्राम पंचायतों में आजादी अमृत महोत्सव के समापन वर्ष कार्यक्रम एवं 15 अगस्त के कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा। 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लगाया जाना सुनिश्चित होना चाहिए।

जिलाधिकारी से सभी विभाग के अधिकारियों, एनजीओ के पदाधिकारियों, शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, नगर पालिकाओं, विकास अधिकारियों, आरडब्लूए, सिविल डिफेंस, नेहरू युवा केन्द्र, उद्योगों, व्यापारियों सहित अन्य विभागों एवं सार्वजनिक भवनों में यह सुनिश्चित किया जाये की वहां 15 अगस्त के दिन तिरंगा फहराया जाये। तिरंगा फहराने के दौरान सम्बंधित विभाग के अधिकारियों या जनप्रतिनिधियों का उपस्थित रहना अनिवार्य है। 

जिलाधिकारी ने कहा कि सिविल डिफेंस के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे तिरंगा ध्वजों का प्रबंध कर आरडब्लूए सहित अन्य विभागों को उचित मूल्य पर वितरित करें। किसी भी स्थिति में राष्ट्रीय ध्वजों की कमी नहीं आनी चाहिए। साथ ही तिरंगा का आकार 3:2 होना चाहिए। ध्वज में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

जिलाधिकारी से सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्य​वस्था सहित अन्य सभी तैयारियों को पहले से ही पूर्ण कर लिया जाये ताकि कार्यक्रम शत प्रतिशत सफल होना सुनिश्चित हो जाये। 15 अगस्त के अवसर पर महामाया स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता सहित सीनियर सिटीजन की दौड़ का भी आयोजन किया जाये और विजेता प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया जाये। विभागीय अधिकारियों, एनजीओ, सिविल डिफेंस आदि को निर्देश दिये कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुष्ट आश्रम, वृद्धाश्रम, अस्पतालों सहित अन्य जरूरतमंद लोगों को फल वितरीत किये जाये। 

जिलाधिकारी ने आदेश दिए कि आरडब्लूए अध्यक्ष कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी (वीर चक्र) का नाम मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत शिलाफलक पर ​​अंकित किया जाये। साथ ही मेरी माटी मेरा देश, आजादी अमृत महोत्सव समापन वर्ष एवं 15 अगस्त के कार्यक्रमों में उन्हें अवश्य आमंत्रित किया जाये।

बैठक में उपस्थित समस्त खंड विकास अधिकारियों को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ईमानदारी के साथ इस कार्यक्रम को आयोजित कराएं यह कार्यक्रम देश की आजादी के अमृत महोत्सव, स्वतंत्रता पर वीर शहीदों कुर्बानी को याद दिलाता है। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक, सीएमओ भावतोष शंघधर, एडीएम सिटी गम्भीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुभांगी शुक्ला, जिला पंचायत राज अधिकारी, आरडब्लूए अध्यक्ष कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी, सिविल डिफेंस चीफ वार्डन ललित जायसवाल, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त ग्राम सचिव सहित सम्बंधित अधिकारीगण एवं अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments