समीक्षा न्यूज संवाददाता
साहिबाबाद। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा महानगर महामंत्री पप्पु पहलवान के नेतृत्व में चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग पर इसरो के सभी वैज्ञानिको के शालीमार गार्डन में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा महानगर महामंत्री पप्पु पहलवान ने किया। इस यात्रा में स्प्रिंगफ़ील्ड पब्लिक स्कूल सचिन पब्लिक स्कूल दशमेश पब्लिक स्कूल सेंट एंड्रू पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बहुत उत्साह से भव्य तिरंगा रैली निकाली जिसमें बच्चों ने इसरो का मॉडल बनाया चंद्रयान-3 बनाया एवं मोदी जी का रूप धारण कर अपनी देश भक्ति की भावनाओं का प्रदर्शन किया। पूरा शालीमार गार्डन देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में इसरो वैज्ञानिको द्वारा भारत ने इतिहास रच दिया है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रमा पर चंद्रयान की लैंडिंग से पहले वीडियो लिंक के जरिए इसरो के वैज्ञानिकों से जुड़े थे चंद्रयान तीन के लेंडर मॉड्यूल ने चांद की सतह पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की जो की चंद्रमा पर हमारे ज्ञान को समृद्ध करेगा और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर उतरने वाला पहला देश भारत बन गया है ।महानगर महामंत्री श्री पप्पू पहलवान ने सफल लैंडिंग के लिए इसरो प्रमुख और सभी देशवासियों को बधाई दी ।
इस यात्रा में प्रतीक माथुर पार्षद राहुल शर्मा भूषण लाल केशव सक्सेना जितेंदर कुमार देवेन्द्र चोधरी श्याम शर्मा सुशील भसीन शिव शर्मा आशीष बंसल संतोष गुप्ता बिजेन्दर भड़ाना राजेश चतुर्वेदी अरविन्द राणा बच्चन सिंह अमित शर्मा योगराज शर्मा मदन लाल शर्मा अरविंद राणा भूपेन्दर गोस्वामी जितेंद्र सिंह विनोद माथुर अंजू घनशाला ममता झा सुमन सती निशा चौहान अनीता राणा मुनेश कसाना आशा पवार अंजू घनशाला ममता झा के राय एस डी शर्मा डी एस नेगी ए एन झा आर एन सिंहा मनोज राघव शुशील जी नेगी जी शुभम भाटी त्यागी आदि अन्य गणमान्य निवासी और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।
0 Comments