शहीद शिरोमणि क्रांतिकारी राजगुरु की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित दी श्रदांजलि

 महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा महानगर महामंत्री श्री पप्पू पहलवान जी के नेतृत्व में

शहीद शिरोमणि क्रांतिकारी राजगुरु की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित दी श्रदांजलि




समीक्षा न्यूज संवाददाता

साहिबाबाद। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा महानगर महामंत्री श्री पप्पू पहलवान जी के नेतृत्व में   शालीमार गार्डन शहीद स्थल पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख शहीद शिरोमणि प्रमुख क्रांतिकारी राजगुरु की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण कर श्रदांजलि दी गयी।

महानगर महामंत्री श्री पप्पू पहलवान जी ने बताया की शहीद भगत सिंह के साथ फांसी की बराबर सजा पाने वाले शिवराम राजगुरू की आज जयंती है। इन्होने भगत सिंह, सुखदेव सहित अन्य क्रांतिकारियों के साथ देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। महज 22 साल की उम्र में भगत सिंह और सुखदेव के साथ इन्हें 23 मार्च 1931 को फाँसी पर लटका दिया गया था। हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन में चंद्रशेखर आजाद के अलावा अगर कोई शानदार शूटर था तो वो शहीद शिवराम राजगुरु थे। 

इस अवसर पर शहीद स्थल समिति एवं प्रतीक माथुर भूषण लाल सुभाष नागी रावत जी जितेंद्र कुमार सोनू शर्मा केशव सक्सेना देवेंद्र चौधरी श्याम शर्मा  प्रेम त्यागी अंजू घनशाला सुमन सती अनिता राना मुनेश कसाना  निशा चौहान आदि गणमान्य लोग  सम्मिलित रहे।

Post a Comment

0 Comments