रामलीला के मंचन से पहले होगा बाबा खाटू श्याम का संकीर्तन का आयोजन



समीक्षा न्यूज

साहिबाबाद। लाजपत नगर में रामायण कला संगम समिति लाजपत नगर साहिबाबाद के द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी रामलीला मंचन किया जाएगा। रामलीला मंचन शुरू होने से पहले रामायण कला संगम समिति लाजपत नगर साहिबाबाद के द्वारा इस बार बाबा खाटू श्याम जी का संकीर्तन करेगी। इस क्रायकर्म को लेकर श्याम प्रेमियों में खुशियों की लहर है। रामायण कला संगम समिति के द्वारा इस बार रामलीला मंचन होने से पहले बाबा श्याम का संकीर्तन किए जाने का सभी ने स्वागत किया है। अध्यक्ष बिक्रम सिंह बैंसला ने बताया कि लोगो का इतना सहयोग मिल रहा है की जिसकी हमें उम्मीद नही थी। सभी के सहयोग से आयोजित रामीलाला के मंचन पर बाबा श्याम का संकीर्तन करना हमारा सौभाग्य है। इस क्रायकर्म को सफल बनाने के लिए हमारी सीमित के सभी कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे है, मैं अपने सभी सीमित के सदस्यो का धन्यवाद करता हूं। महासचिव अशोक चौधरी ने बताया कि रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला को क्षेत्र की जनता का भरपूर सहयोग मिलता है ।जिससे हमारी लाजपत नगर की रामलीला हर बार ऐतिहासिक रामलीला मंचन करने में सफल होती है। इस बार भी रामलीला मंचन से पहले जो बाबा श्याम का संकीर्तन किया जाएगा हमारे लिए बड़े शोभाग्य की बात होगी। मीडिया प्रभारी मोहित शर्मा ने जानकारी देते हुवे बताया कि रामलीला मंचन से पहले बाबा खाटू श्याम जी का संकीर्तन 14 अक्तूबर दिन शनिवार शाम 7 बजे से शुरू होगा और बाबा की कृपा से श्याम इच्छा तक चलेगा। संकीर्तन को ले कर सभी व्यापारियों भाईयो और लाजपत नगर की जनता का इतना सहयोग मिल रहा है की ये क्रायकर्म ऐतिहासिक होने वाला है। क्रायकर्म करने वालो में कोषाध्यक्ष के,के सिंह, संरक्षक देवेंद्र त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर गुप्ता, हिमांशु शर्मा पार्षद, प्रमोद राघव पार्षद, संरक्षक अनिल चौधरी,  सचिव सालिकराम सिंह, संगठन मंत्री प्रशांत पटेल, मेला प्रभारी चेतन ठाकुर, अनिल सिरोही, बिजेंद्र सिंह, नीटू सिंह, मेला प्रभारी सुरेश कसाना, पंकज गोयल, अभिमन्यु मिश्रा, विनय कुमार, विनोद बालियान,आशीष पंडित, सोनू साहनी, दीपक कुमार, बहुदार टिंकू, आशीष जैन आदि लाजपत नगर की जनता।

Post a Comment

0 Comments