जनसुनवाई के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पर लगी लम्बी कतार, जिलाधिकारी ने सुनी सभी की समस्यायें




समीक्षा न्यूज संवाददाता

गाजियाबाद। जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट, गाजियाबाद स्थित अपने कार्यालय पर जन समस्यायें सुनी। जनसमस्याओं को लेकर दर्जनों की संख्या में आये लोगों ने जिलाधिकारी को अपनी समस्यायें लिखित रूप में दी। जिलाधिकारी द्वारा क्रमवार सभी की समस्याओं को गम्भीरता से सुना गया। जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याओं के निराकरण कराने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दूरभाष से सम्पर्क कर निर्देशित किया कि उक्त समस्याओं का त्वरित कार्यवाही करते हुए समाधान किया जाये। आये हुए प्रार्थियों ने जिलाधिकारी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।

Post a Comment

0 Comments