गाजियाबाद। विश्व रेडक्रॉस दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मई को मनाया जाता है इसी उपलक्ष्य में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, गाजियाबाद शाखा द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में एक भव्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6, 7 एवं 8 की लगभग 100 छात्राओं ने भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री ओ. पी. यादव द्वारा प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
रेड क्रॉस समिति की सचिव डॉ. किरण गर्ग ने बच्चों से रेड क्रॉस के उद्देश्यों, इतिहास एवं मानवीय सेवाओं के बारे में संवाद किया। रेड क्रॉस सदस्य डॉ. पूनम शर्मा ने प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन तथा विश्व में रेड क्रॉस द्वारा की जाने वाली सेवाओं पर विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन श्रीमती सविता त्यागी, रेड क्रॉस सदस्य श्री नरेंद्र कुमार शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी उपस्थितजनोंने रेड क्रॉस के सेवा कार्यों को सराहते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने की आवश्यकता पर बल दिया।
Comments
Post a Comment