ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा साहिबाबाद के शालीमार गार्डन मंडल में “भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा” का आयोजन

मोदी जी के नेतृत्व में भारत की वीरता, दृढ़ इच्छाशक्ति और सैन्य पराक्रम का जन उत्सव

साहिबाबाद। ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता पर आज भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के शालीमार गार्डन मंडल में शहीद मंडल पांडेय चौक से शहीद स्थल बिजली घर तक “भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साहिबाबाद के यशस्वी विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सुनील शर्मा जी ने उपस्थित होकर यात्रा का नेतृत्व किया।

हजारों की संख्या में आमजन, भाजपा कार्यकर्ता, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने इस शौर्य यात्रा में भाग लेकर भारत माता के जयघोष से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। राष्ट्रीय ध्वज के साथ-साथ वीर जवानों के बलिदान की गाथाएं गूंजती रहीं।

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री सुनील शर्मा ने कहा:

“ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि यह भारत के आत्मसम्मान, आक्रामक सुरक्षा नीति और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दृढ़ नेतृत्व शैली का प्रतीक है। यह वह भारत है जो अब सहता नहीं, जवाब देता है—और वो भी दुश्मन की जमीन पर। मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि हमारी सेना और सरकार दोनों अपने नागरिकों और सैनिकों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

उन्होंने आगे कहा: “यह तिरंगा यात्रा हर देशवासी के भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना को जाग्रत करने वाली है। यह आयोजन प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत के पुनर्जागरण का प्रतीक है। ‘मोदी है तो मुमकिन है’—यह केवल नारा नहीं, आज का यथार्थ है।”

इस आयोजन के महानगर तिरंगा यात्रा संयोजक सचिन डेढ़ा, संयोजक नवनीत मित्तल, सह-संयोजक आशीष चौधरी, समस्त मंडल अध्यक्ष, समस्त पार्षदगण, खोड़ा नगर पालिका के सभी सभासदगण एवं सफल संचालन में भारतीय जनता पार्टी महानगर के समस्त पदाधिकारियों, मंडल कार्यकर्ताओं एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने विशेष भूमिका निभाई।

यात्रा का समापन तिरंगे को नमन के साथ किया गया।

भारत का मस्तक ऊंचा है, वीर सैनिकों को शत-शत नमन!

जय हिंद! वंदे मातरम्!







Comments