गाजियाबाद। केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करती हुई एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन आज भाजपा जिला महानगर मुख्यालय, नेहरू नगर गाजियाबाद में भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में किया गया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन गाजियाबाद के सांसद आदरणीय श्री अतुल गर्ग जी एवं महापौर सुनीता दयाल ने किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यह प्रदर्शनी मोदी सरकार के ऐतिहासिक कार्यकाल की विकास यात्रा को दर्शाने का एक प्रयास है।
प्रदर्शनी में 65 वर्ष बनाम 11 वर्ष की तुलना के माध्यम से स्पष्ट किया गया है कि किस प्रकार केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र के साथ देश को एक नई दिशा दी है।
इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं – उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, जन धन, पीएम आवास योजना, हर घर जल, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत, स्टार्टअप इंडिया जैसे कार्यक्रमों की प्रगति और उनके प्रभाव को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया।
इसके साथ ही, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए सेना के शौर्य, पराक्रम और भारत के नेतृत्व की निर्णायक भूमिका को भी प्रमुखता दी गई। यह ऑपरेशन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लिए गए साहसिक और प्रभावशाली निर्णयों का प्रतीक बताया गया।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती सुनीता दयाल ने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में असाधारण प्रगति की है। यह प्रदर्शनी न केवल उपलब्धियों को रेखांकित करती है, बल्कि युवाओं को प्रेरित करती है कि वे भी इस विकसित भारत की यात्रा में सहभागी बनें।”
प्रदर्शनी के दौरान एमएलसी दिनेश गोयल, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल, जिलाध्यक्ष श्री चैनपाल सिंह, महामंत्री सुशील गौतम, रनीता सिंह, गौरव चोपड़ा, विनोद कसाना, गुंजन शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भाजपा का यह आयोजन विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में जनजागरण का एक प्रभावशाली प्रयास है।
Comments
Post a Comment