साहिबाबाद। लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष समाजवादी चिन्तक राम दुलार यादव शिक्षाविद के नेतृत्व में ज्ञानमार्गी शाखा के महान संत शिरोमणि कबीर साहेब का प्रकटोत्सव ज्ञानपीठ केन्द्र 1, स्वरुप पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में आयोजित किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0 देवकर्ण चौहान, सञ्चालन अनिल मिश्र, आयोजन इंजी0 धीरेन्द्र यादव ने किया, कार्यक्रम में शामिल सभी साथियों ने संत कबीर साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण कर समाज में नफ़रत और असहिष्णुता के वातावरण को दूर कर अज्ञानता के अंधकर को मिटाने और प्रकाश फ़ैलाने का संकल्प लिया, कार्यक्रम को राम प्यारे यादव, विनोद त्रिपाठी, वीर सिंह सैन और चन्द्रबली मौर्य ने भी संबोधित किया, कार्यक्रम में राजेन्द्र सिंह, राज कुमार मिश्र, हुकुम सिंह ने भजन और कबीर साहेब के प्रेरणादायक दोहे सुना सभी को मन्त्र मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद राम दुलार यादव ने कहा कि संत कबीर के उपदेश मानव कल्याण के लिए आज भी प्रासंगिक है, उन्होंने मूर्ति पूजा का खंडन, स्वर्ग और नर्क के अस्तित्व का विरोध और तीर्थ, व्रत, स्नान को अज्ञानता, रुढ़िवाद, अन्धविश्वास, अंधश्रद्धा माना, उनका मानना था कि निर्मल मन, प्रेम, भक्ति द्वारा हम मानवता का कल्याण कर सकते है, आज पूरा विश्व अशांत है, भौतिक संसाधनों के बाद भी मानव घोर निराशा में जीवन जीने पर अभिशप्त है, युद्ध की विभीषिका चारों दिशाओं में छाई हुई है, महात्मा कबीर के सन्देश से ही मानवता अन्धकार, अज्ञानता, अन्धविश्वास, पाखंड से मुक्ति पा सकती है, हम आज 21वीं सदी में अँधेरी सुरंग में फंसे रास्ते की तलाश में है, वह रास्ता महात्मा कबीर के ज्ञानमार्ग से मंजिल तक पहुंचा सकता है, उन्होंने सभी धर्मों में व्याप्त कुरीतियों, रुढियों का विरोध किया, मानव मूल्यों को स्थापित करने के लिए जीवन भर संघर्षरत रहे, आज आजादी के 77 वर्ष बाद भी हम पाखंड, अन्धविश्वास से मुक्त नहीं हो पाए है, बल्कि वह बढ़ता जा रहा है, आज अज्ञानता, शोषण, अंधभक्ति, अन्याय, अनाचार, अहंकार मानवता का दुश्मन बना हुआ है, हमें कबीर साहेब के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए, तभी हम समतामूलक, सद्भाव, भाईचारा, प्रेम को देश में पुष्पित, पल्वित कर सकेंगे।
सभी साथियों ने कबीर साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किया प्रमुख रहे, राम दुलार यादव, विनोद त्रिपाठी, वीर सिंह सैन, विजय भाटी एडवोकेट, राजेन्द्र सिंह, राजपाल यादव, चुन्नी लाल चौरसिया, राम प्यारे यादव, सम्राट सिंह, एस0 एन0 जायसवाल, ब्रह्म प्रकाश, मुनीव यादव, हुकुम सिंह, अनिल मिश्र, सी0 बी0 मौर्य, ओम प्रकाश अरोड़ा, राज कुमार मिश्र, हरेन्द्र यादव, विजय मिश्र, अमृत लाल चौरसिया, फूल चन्द पटेल, हरि कृष्ण, शीतल यादव, हाजी मोहम्मद सलाम, यशवीर सिंह आदि।
Comments
Post a Comment