गाजियाबाद। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद गाजियाबाद में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का राज्य निर्वाचन आयोग उ०प्र० द्वारा निम्नाकिंत विनिर्दिष्ट समय सारिणी के अनुसार वृहद पुनरीक्षण का कार्य सम्पादित किया जायेगा।
किसी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के किसी अन्य ग्राम पंचायत अथवा नगरीय निकाय में समाहित होने की स्थिति में विलोपन एवं मतदाता सूची के प्रिन्ट करने की कार्यवाही। बी0एल0ओ0 एवं पर्यवेक्षकों को उनके कार्य क्षेत्र का आवंटन उन्हें तत्सम्बन्धी जानकारी देना प्रशिक्षण तथा स्टेशनरी आदि का वितरण। उपर्युक्त दोनो कार्यवाही पृथक-पृथक तथा समानान्तर चलेगी। 18 जुलाई, 2025 से 13 अगस्त, 2025 तक।
बी0एल0ओ0 द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण एवं हस्तलिखित पाण्डुलिपि तैयार करने की अवधि (01 जनवरी, 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी अर्ह व्यक्तियों के नाम सम्मिलित किए जाएंगे।) 14 अगस्त,2025 से 29 सितम्बर, 2025 तक।
ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि। 14 अगस्त,2025 से 22 सितम्बर, 2025 तक।
ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की घर-घर जाकर जाँच करने की अवधि। 23 सितम्बर, 2025 से 29 सितम्बर, 2025 तक।
निर्वाचक गणना पत्रक के आधार पर परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन की तैयार हस्तलिखित पाण्डुलिपि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करने की अवधि। 30 सितम्बर, 2025 से 06 अक्टूबर, 2025 तक।
ड्राफ्ट नामावलियों की कम्प्यूटरीकृत पाण्डुलिपि तैयार करना। (निर्वाचक नामावलियों के कम्प्यूटरीकरण की कार्यवाही) 07 अक्टूबर, 2025 से 24 नवम्बर, 2025 तक।
निर्वाचक नामावलियें के कम्प्यूटीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डो की मैपिंग, मतदाता सुची की डाउनलोडिग, फोटोप्रतियाँ कराने आदि। 25 नवम्बर, 2025 से04 दिसम्बर, 2025 तक।
अनन्तिम मतदाता सूची के आलेख का प्रकाशन। 05 दिसम्बर, 2025
आलेख्य के रूप में प्रकाशित अनन्तिम मतदाता सूची का निरीक्षण। 06 दिसम्बर, 2025 से 12 दिसम्बर, 2025 तक।
दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त करना (01 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी निर्वाचकों के भी स्वीकार किए जाएगें) 06 दिसम्बर, 2025 से 12 दिसम्बर, 2025 तक।
दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण। 13 दिसम्बर, 2025 से 19 दिसम्बर, 2025 तक।
दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियाँ तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करने की अवधि। 20 दिसम्बर, 2025 से 23 दिसम्बर, 2025 तक।
दावे और आपत्तियों के निस्तारणके उपरान्त पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थल समाहित करने की कार्यवाही। 24 दिसम्बर, 2025 से 8 जनवरी, 2026 तक।
पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डो की मैमिंग मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटोप्रतियाँ कराने आदि। 09 जनवरी, 2026 से 14 जनवरी, 2026 तक। निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिये अन्तिम प्रकाशन। 15 जनवरी, 2026।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रमुख स्थानीय समाचार पत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार करायेगें तथा सार्वजनिक जानकारी हेतु समस्त सम्बन्धित कार्यालयों के सूचना पट पर भी यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जाएगा। निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगें तथा निर्धारित समय सारणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में समय सीमा नहीं बढ़ायी जाएगी।
(दीपक मीणा)
जिला मजिस्ट्रेट /जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय), गाजियाबाद।
Comments
Post a Comment