दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे राज्य/राष्ट्र स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित, करें आवेदन
गाजियाबाद। श्री अंशुल चौहान जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, गाजियाबाद द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया गया कि प्रत्येक वर्ष 03 दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों / संस्थाओं को राज्य / राष्ट्र स्तरीय पुरस्कार दिये जाते है। जिसके निमित्त दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली 2017 प्रख्यापित की गयी है। नियमावली में 12 विभिन्न श्रेणियों में पात्रता रखने वाले उन सभी इच्छुक अभ्यर्थी / संस्था आवेदन पत्र कार्यालय से प्राप्त करते हुए आवेदन पत्र का पूर्ण विवरण / संलग्नक अभिलेखों के साथ कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कमरा नं0 131 विकास भवन कलक्ट्रेट कम्पाउड, राजनगर जनपद गाजियाबाद में दिनांक 15 जुलाई 2025 तक प्राप्त कराने का कष्ट करें, अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में कक्ष संख्या 131 विकास भवन राजनगर में अथवा 8791491011 पर वाटसएप हेल्पलाइन नंबर पर मैसेज के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पुरस्कार के लिए दक्ष दिव्यांग कर्मचारी / स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेन्ट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। प्रेरणास्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन हेतु बाधा मुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवायें प्रदान करने वालें सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाडियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार उक्त श्रेणिया निर्धारित है।
Comments
Post a Comment