विन्देश्वरि प्रसाद मंडल की 101वी जयंती मनाई


गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री/मंडल कमिशन के अध्यक्ष स्वर्गीय विन्देश्वरि प्रसाद मंडल जी की 101वी जयंती पूर्व जिलाध्यक्ष पं सुरेन्द्र कुमार मुन्नी जी,पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी जी के नेतृत्व मे उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया गया।
वक्ताओ ने उनकी जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सपा साहिबाबाद मनमोहन झा गामा ने कहा की बिहार की पावन भूमि धन्य है मधेपुरा की धरती पर इनका जन्म हुआ और अपने छात्र जीवन से ही कमजोर लोगो की आवाज बन कर संघर्ष करते रहे।उनका जीवन समाज के पिछड़े,दलित ,व आर्थिक रुप से कमजोर लोगो को समर्पित रहा,
वही भाजपा की सरकार प्रदेश और देश मे है जिन्होने पूर्व प्रधानमंत्री वी पी सिंह जी द्वारा जब 1990मे मंडल कमिशन लागू किया तो ,आडवाणी जी ने समर्थन वापस लेने का बहाना ढुनडा रथ यात्रा निकाला और जब बिहार के समस्तीपुर मे लालू प्रसाद यादव जी ने आडवाणी जी को माहौल खराब करने के कारण शान्ति भंग की धारा मे गिरफ्तार करना पडा और भाजपा ने सरकार गिरा दी।
हम भारत के नौजवानो को भाजपा के विचारो को समझना होगा,भाजपा समाज मे एकता का विरोधी,दलित पिछड़ो का सदैव विरोधी रही है।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो मे मुख्य रुप से रमेश प्रजापति  मनमोहन झा गामा,जब्बार मलिक  शिवचरण चौहान,साबीर चौधरी,अजय कुमार,मोनू सैफी,संतोष यादव, उम्मेद पहलवान जीतू शर्मा  राजदेवी चौधरी रश्मि चौधरी मनोज पंडित पुष्पैन्द्र चौधरी चेतन यादव रमेश यादव आशू अब्बासी रोहिल युवा राहुल रावत आदेश शर्मा आदि लोग उपस्थिति थे 
भवदीय = जब्बार मलिक पूर्व मीडिया प्रभारी साहिबाबाद विधान सभा समाजवादी पार्टी गाजियाबाद


Post a Comment

0 Comments