मंगलवार, 28 मार्च 2023

पोषण पखवाड़े के अन्तर्गत डा मोनिका गुप्ता लोगों को कर रही जागरूक



समीक्षा न्यूज—विवेक जैन

- डाइबिटीज, हृदय रोग, थायराइड, मोटापा, ब्रेन स्ट्रोक, पाली सिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम जैसी अनेकों बीमारियों से बचाव के लिए मोटे अनाज का करे सेवन - डा मोनिका गुप्ता

बागपत। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य पोषण मिशन उत्तर-प्रदेश द्वारा 20 मार्च से 03 अप्रैल 2023 तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जिला प्रशासन के सहयोग से जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे सामान्य दिनचर्या में होने वाली बीमारियों से लोगों का बचाव हो सके। इसी क्रम में लोगों को जागरूक करने में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बागपत डा मोनिका गुप्ता महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। वह लोगों को मोटे अनाज से होने वाले लाभों के प्रति जागरूक कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मोटे अनाजों में औषधीय गुण, विटामिन, मिनरल और पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते है। बताया कि मोटे अनाज को अपने आहार में शामिल करके डाइबिटीज, हृदय रोग, थायराइड, मोटापा, ब्रेन स्ट्रोक, पाली सिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम जैसी अनेकों बीमारियों से बचा जा सकता है। मोटे अनाज आयरन, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल, सूक्ष्म पोषक तत्वों के साथ-साथ उच्च फाइबर युक्त होने के कारण आंतों की सफाई कर कब्ज नहीं होने देते और कोलेस्ट्रोल कम करने में भी सहायक होते है। डा मोनिका गुप्ता ने बताया कि अधिकांश मोटे आनाज आर्गेनिक होते हैं, अर्थात इनकी खेती बिना रासायनिक खाद, बिना खतरनाक कीटाणुनाशक एवं बिना खरपतवार नाशक रसायनों के होती है, जिस कारण इनको स्वास्थ्य के लिये बहुत ही गुणकारी बताया गया है। आयुर्वेद और प्राचीन ग्रंथों में मोटे अनाज के अनेकों लाभ बताये गये है। डाक्टर मोनिका गुप्ता ने घर पर ही मल्टीग्रेन आटा बनाकर उसका सेवन करने की सलाह दी। बताया कि कठिया गेहू अर्थात ब्राउन व्हीट या देशी गेहूं 10 किलो में देशी चना 2 किलो, साँवा 250 ग्राम, कोदो 250 ग्राम, रागी 250 ग्राम, कंगनी 250 ग्राम, ज्वार 500 ग्राम, बाजरा 500 ग्राम, मक्का 500 ग्राम जौ 500 ग्राम मिलाकर पिसवा लें व चोकर के साथ इस्तेमाल करें। बताया कि इस प्रकार का आटा नियमित रूप से खाने से न सिर्फ अनेकों प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है, अपितु कई रोगों से मुक्ति भी पाई जा सकती है।

फूड़ पॉइजनिंग आपदा में फैजपुर निनाना पीएचसी ने निभायी महत्वपूर्ण भूमिका



समीक्षा न्यूज—विवेक जैन

- बागपत सीएचसी के अधीक्षक डाक्टर विभाष राजपूत सहित पांच चिकित्सकों, तीन सीएचओ, फार्मासिस्ट व आशाओं की टीम ने आधी रात को घर-घर जाकर किया सर्वे, पूरी रात की मरीजों की सेवा

- जिस समय फूड़ पॉइजनिंग आपदा के शिकार लोगों को छोड़कर पूरा जनपद चैन से सो रहा था उस समय स्वास्थ्य विभाग के लोग अपना चैन ओर आराम छोड़कर निभा रहे थे अपना फर्ज 

बागपत। बागपत के फैजपुर निनाना गांव में भंडारे की खिचड़ी से बीमार हुए लोगों को अविलम्ब चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में स्वास्थ्य विभाग ने जितनी त्वरित कार्यवाही की उसके लिए सीएमओ सहित समस्त स्वास्थ्य विभाग की जनपदभर में प्रशंसा हो रही है। जिला अस्पताल व फैजपुर निनाना पीएचसी में मरीजों का तुरन्त ईलाज किया गया। फैजपुर निनाना पीएचसी पर इस आपदा को बहुत ही गंभीरता से लेते हुए तुरंत बागपत सीएचसी के अधीक्षक डाक्टर विभाष राजपूत सहित पांच चिकित्सकों, तीन सीएचओ, दो फार्मासिस्टों व आशाओं की टीम को नियुक्त किया। जिन्होंने आधी रात में घर-घर जाकर फूड़ पॉइजनिंग आपदा के शिकार मरीजों का सर्वे किया व मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी। उन्होंने पूरी रात मरीजों की सेवा की। बागपत सीएचसी के अधीक्षक डाक्टर विभाष राजपूत ने बताया कि मरीजों का अविलम्ब फैजपुर निनाना पीएचसी पर भर्ती कर ईलाज किया गया। उन्होंने इस आपदा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए फैजपुर निनाना पीएचसी पर नियुक्त सुनिता आशा, मितलेश आशा, कमला आशा, बबली संगिनी, राजकुमार सहित समस्त डाक्टरों, फार्मासिस्ट, सीएचओ व अन्य सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और प्रशंसा की। डाक्टर विभाष राजपूत ने बताया कि इस समय स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और फैजपुर निनाना पीएचसी पर ईलाज के लिए भर्ती मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके है। ग्रामवासियों ने भी जिला अस्पताल और फैजपुर निनाना पीएचसी द्वारा त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की प्रशंसा की। कहा कि जिस समय फूड़ पॉइजनिंग आपदा के शिकार लोगों को छोड़कर पूरा जनपद चैन से सो रहा था उस समय स्वास्थ्य विभाग के लोग अपना चैन ओर आराम छोड़कर अपना फर्ज निभा रहे थे जो काबिले तारीफ है।


"श्रीराम मानव से महामानव तक" गोष्ठी संपन्न



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

श्री राम ने जीवन में लिए व्रतों का पालन किया- आचार्य हरिओम शास्त्री

गाजियाबाद। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में "श्री राम मानव से महा मानव तक " विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया।यह करोना काल से 521 वाँ वेबिनार था।

वैदिक प्रवक्ता आचार्य हरिओम शास्त्री ने कहा कि श्री राम ने जो व्रत संकल्प लिए उनका पूर्णतः पालन किया। श्रीराम चन्द्र जी महाराज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम बन गए।क्योंकि उनका अपना जीवन अपने सुख और समृद्धि के लिए नहीं बल्कि प्राणिमात्र के लिए था।वे एक आदर्श राजा,आदर्श पुत्र,आदर्श पिता,आदर्श भाई,आदर्श पति, आदर्श मित्र थे।वे केवल  आदर्श मित्र ही नहीं बल्कि एक आदर्श शत्रु भी थे।आदर्श मानव  हेतु जो भी गुण,कर्म और स्वभाव आवश्यक होते हैं वे सभी राजकुमार श्री राम में दिखाई देते हैं।महाकवि कालिदास ने रघुवंश महाकाव्य में कहा है कि - शैशवेऽभ्यस्त विद्यानां,यौवने विषयैषिणाम्।वार्धक्ये मुनिवृत्तानां,योगेनान्ते तनुत्यजाम्।। अर्थात् रघुवंशी राजाओं का जीवन बचपन में विद्याओं का अभ्यास करने,यौवन में विषयों का भोग करने,बुढ़ापे में ऋषि मुनियों का सा जीवन बिताने और अन्त में योग द्वारा शरीर छोड़ने तक होता था।

श्री रामचन्द्र जी ने जीवन में निशिचर हीन करहुं मही  का व्रत लेकर धरती पर मानवता का आजीवन प्रचार किया।जीवन में लिए गए व्रत का पालन हर कीमत और हर परिस्थिति में किया।फिर चाहे उन्हें कितनी कठिन से कठिन समस्या का सामना करना पड़ा हो।मित्रों सुग्रीव और विभीषण को दिए गए वचन को अन्त तक निभाया। सोने की सुन्दर लंका को भी जीत कर उन्हें माता और मातृ भूमि स्वर्ग से बढ़कर लगती हैं।इसलिए माता और मातृभूमि के दर्शन करने और आदर्श भाई भरत को दिए गए वचन का पालन करने हेतु वे लक्ष्मण से कहते हैं - अपि स्वर्णमयी लंका न मे लक्ष्मण रोचते। रथजननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी ।। हे लक्ष्मण! मुझे यह सोने की लंका भी नहीं अच्छी लगती है क्योंकि मेरे लिए तो मां और मातृभूमि स्वर्ग से भी अधिक महान हैं। इसलिए मैं शीघ्रातिशीघ्र इनके दर्शन करना चाहता हूं।। इसलिए मर्यादा पुरुषोत्तम  पद किसी भी अन्य महापुरुष के साथ न लगकर केवल श्री राम जी  के साथ लगकर अपनी शोभा बढ़ा रहा है।हमें अपने अपने घर के छोटे बड़े सभी सदस्यों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम चन्द्र जी का जीवन परिचय देते रहना चाहिए तभी हमारा श्री रामनवमी उत्सव मनाना सार्थक होगा। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने संचालन करते हुए कहा कि श्री राम भारत के कण कण में विद्यमान है उनके गुणों के जीवन में धारण करने से एक आदर्श राज्य की स्थापना होगी।  मुख्य अतिथि आर्य नेता राजेश मेहन्दीरता व विमल सचदेवा ने श्री राम जी जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने एक गीत कहना जो मान लेते भगवान राम का ये हाल ना होता कभी भारत महान का सुनाया और धन्यवाद ज्ञापित किया। गायिका प्रवीना ठक्कर, रविन्द्र गुप्ता, कौशल्या अरोड़ा, जनक अरोड़ा, प्रतिभा कटारिया, कमला हंस, संतोष धर,ईश्वर देवी, कमलेश चांदना,उर्मिला आर्य, सुनीता बहल,रेखा गौतम आदि के मधुर भजन हुए।


ममता की छांव सेवा ट्रस्ट द्वारा नवरात्रि में 121 कन्या पूजन कर सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं




धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। "ममता की छांव सेवा ट्रस्ट ( पंजी.)" द्वारा  संत रविदास कालोनी, पुराना विजय नगर में संचालित  "इन्दू शिशु विद्या सदन"  में कन्या पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें 121 कन्या और लंगुरिया उपस्थित थे। नवरात्रि के मध्य में सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा कर  बच्चों को फलाहार मिठाई, फल के साथ-साथ अन्य आवश्यक वस्तुएं और दक्षिणा प्रदान की गयी। इस कार्यक्रम में बच्चों ने बडे उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों की वार्षिक परीक्षा का समापन हुआ है और एक अप्रैल को उनका परीक्षाफल घोषित किया जाएगा। नवरात्रि के साथ-साथ बच्चों के मन में नई क्लास में जाने का उत्साह भी दिखाई देता था। 

कन्या पूजन में ट्रस्ट व स्कूल के संरक्षक  मेघ राज  अरोड़ा, स्वरूप नारायण, कोषाध्यक्ष एम. एल. त्रिपाठी,मंत्री आमोद कपूर,कार्यलय प्रमुख बी. डी. सागर, मीडिया प्रभारी सुशील शर्मा(स्वतंत्र पत्रकार), उपाध्यक्ष मंजू त्रिपाठी ,सुशीला सागर,  सुधा रानी , स्कूल समिति के प्रबन्धक डॉ. राजकुमार आर्या, ट्रस्टी मुन्नी लाल बरनवाल,ट्रस्ट की सचिव और स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा शर्मा तथा के. सी.भटनागर ,शिक्षक राजेश सिंह, एस. के. उपाध्याय ,आयुष कुमार, शिक्षिका मंजू मल्होत्रा, शिवानी,प्रिया सेठ व योग शिक्षिका अर्चना शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित रहे। 

उल्लेखनीय है कक्षा नर्सरी से 5 तक संचालित इस स्कूल में कमजोर व गरीब वर्ग के बच्चों से मात्र फीस ली जाती है। बच्चों को गर्मी-सर्दी की ड्रेस,बस्ता व किताबें भी ट्रस्ट ही मुहैया कराता है। ट्रस्ट से जुड़े परिवार अपने बच्चों के जन्मदिन और अपनी विवाह वर्षगांठ की खुशियां भी इन बच्चों के साथ ही मनाते हैं।

पार्षद मनोज गोयल ने अपने वार्ड में बूथ कमेटी एवं पन्ना प्रमुख गठित किया



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 कौशांबी-वैशाली के कार्यवाहक निगम पार्षद मनोज गोयल ने गाजियाबाद नगर निगम चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है, क्योंकि अब किसी भी वक्त नगरीय निकाय चुनाव करवाने की घोषणा राज्य चुनाव आयोग कर सकता है। मंगलवार को निगम पार्षद मनोज गोयल ने अपने कार्यालय पर वार्ड के संयोजक बी एस त्रिपाठी, मंडल महामंत्री अर्जुन तोमर, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, शिव शंकर उपाध्याय, मंडल मंत्री शुभम सिंह वार्ड सचिव विनोद कुमार एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ कमेटी एवं पन्ना प्रमुख का गठन किया गया। बता दें कि भाजपा संगठन में पन्ना प्रमुख मतदान की वह महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं और खुद को आवंटित हुए मतदाताओं के संपर्क में आदि से अंत तक बने रहते हैं और व्यक्तिगत सम्पर्क के आधार पर पार्टी के पक्ष में समय पर निर्णायक मतदान करवाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पार्टी सूत्र बताते हैं कि वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद की अपने पन्ना प्रमुखों पर शुरू से ही मजबूत पकड़ रही है, क्योंकि वो सतत उनके सम्पर्क में बने रहते हैं।

श्री बसंत त्यागी को प्रदेश मंत्री बनाएं जाने पर भाजपा नेता कपिल पांचाल ने दी बधाई



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

ग़ाज़ियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के मण्डल मंत्री व विश्वकर्मा महासभा प्रदेश महासचिव ने भाजपा नवनियुक्त श्री बसंत त्यागी जी के निवास स्थान पर भेंट कर नवीन दायित्व मिलने पर फूल मालाओं एवं पटका पहनाकर वं मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

नवनियुक्त प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय से कार्य कर रहे है। श्री बसंत त्यागी पूर्व में जिलाध्यक्ष क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं  बसंत त्यागी को प्रदेश मंत्री नियुक्ति किए जाने पर पार्टी के कार्यकताओ में काफी उत्साह दखने को मिल रहा हैं 

मुख रूप से मंडल मंत्री डॉ रवीश शर्मा जी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश मंत्री एस सी मोर्चा दीपक चन्दा जी मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अनुपम सक्सेना जी बूथ अध्यक्ष हेमंत कुमार जी रविन्द्र जी कृष्ण त्यागी जी उपस्थित रहे।

सोमवार, 27 मार्च 2023

पार्षद सरदार सिंह भाटी के प्रयासो से 15 लाख की लागत से सीवर लाइन को मंजूरी



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

आरडब्लूए के अध्यक्ष आरसी शर्मा, मुकेश यादव, ठाकुर रवि भाटी ने नारियल फोड़ कर किया उद्घाटन



साहिबाबाद। वार्ड 37  विक्रम एंक्लेव साहिबाबाद में पार्षद सरदार सिंह भाटी के प्रयासो से 15 लाख की लागत से सीवर लाइन का उद्घाटन आरडब्लूए के अध्यक्ष आर सी शर्मा, मुकेश यादव , ठाकुर रवि भाटी ने नारियल फोड़ कर किया।

पार्षद सरदार सिंह भाटी ने बताया यह सीवर लाइन पूर्व पार्षद विजय गोतम जी की गली विक्रम एंक्लेव शालीमार गार्डन  साहिबाबाद गाजियाबाद में डाली जा रही है इस सीवर लाइन डलने से यहा के निवासियों को जलभराव की समस्या से छुटकारा मिलेग।

इस मौके पर पार्षद सरदार सिंह भाटी, पूर्व पार्षद राजकुमारी, ठाकुर रवि भाटी, कालीचरण पहलवान, कैलाश यादव, पूर्व पार्षद विजय गोतम, दीपक ठाकुर, सोमनाथ चौहान, सी पी सिंह, आरसी शर्मा, मुकेश यादव, मोनू सेंगर, रतन पाल, राजपाल, समाचार, रघुवीर, दीपक सैन इत्यादि लोग मौजूद रहे।

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने रामपार्क में किया राइज पब्लिल स्कूल का उद्घाटन



धनसिंह—समीक्षा न्यूज

लोनी। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सोमवार को लोनी के  रामपार्क स्थित राणा चौक के नजदीक राइज पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता पृथ्वी सिंह कसाना, प्रबंधक अक्षय सिंह, तोता सिंह भंडारी, जैनेंद्र नेगी, कुलबीर चौहान, अनिल डेयरी, रमेश प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित रहें।



कार्यक्रम में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने स्कूल के उद्घाटन के बाद प्रबंधकों को बधाई देते हुए कहा आज शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण समाजिक अंग है इस दिशा में सक्षम लोग आगे आ रहे है शिक्षा की अलख जगा रहे है तो यह प्रदेश सरकार की आसान नीतियों के कारण संभव हुआ है। लोनी में शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य हुआ है डिग्री कॉलेज, आईटी कॉलेज, स्तरीय निजी स्कूलों का लोनी में आना लोनी की बदलती तस्वीर है। भविष्य में दिल्ली से नजदीक होने व सभी सुविधाओं की उपलब्धता के कारण लोनी शिक्षा का हब कहलाएं इस दिशा में कार्य किया जा रहा है।


आर्य समाज स्थापना दिवस संपन्न



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

संस्कारित चरित्रवान युवा राष्ट्र बचायेगे-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य 

दिल्ली। सोमवार को आर्य समाज सोहन गंज, घंटाघर , दिल्ली में नव संवत्सर यज्ञ व आर्य समाज स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। यज्ञ आचार्य राघवेन्द्र शास्त्री ने करवाया। मुख्य अतिथि अनिल आर्य (राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय आर्य युवक परिषद) ने कहा कि राष्ट्र चरित्रवान व संस्कारित युवाओ से बनता है आर्य जनों को नव वर्ष पर युवा निर्माण का संकल्प लेना चाहिए तभी राष्ट्र का भविष्य उज्जवल हो सकता है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज वैचारिक आंदोलन है जो लोगों की सोचने की दिशा व दशा बदलता है। यह नववर्ष पूरे विश्व का है क्योंकि इसी दिन सृष्टि का आरम्भ हुआ था।



वैदिक विद्वान आचार्य अखिलेश भारती ने यज्ञ व अग्नि के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि अग्नि को पवित्र माना गया है और प्रत्येक शुभ कार्य अग्नि प्रज्वलित करके ही किया जाता है। कार्यक्रम का कुशल संचालन ओम सपरा प्रधान उत्तरी दिल्ली वेद प्रचार मंडल ने किया। प्रधान नेत्र पाल आर्य ने आभार व्यक्त किया। गायिका प्रतिभा सपरा ,दया आर्य ने मधुर भजन सुनाए। प्रमुख रूप से शंकर गुप्ता, गोपाल आर्य, प्रेम सचदेवा, वीरेंद्र आहूजा, कुंवर पाल शास्त्री, बृजेश कौशल,पूर्व पार्षद गुड्डी देवी, सुशील नागिया आदि उपस्थित थे।

वेद प्रचार परिषद द्वारा बहुकुण्डीय यज्ञ सौल्लास सम्पन्न



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

स्वामी दयानंद ने अज्ञान के खिलाफ युद्ध शुरू किया था जिसे आर्यों आज भी जारी रखना होगा-डा जयेन्द्र आचार्य

गाजियाबाद। वेद प्रचार परिषद के तत्वावधान में बहुकुण्डीय यज्ञ संकल्प वाटिका पार्क, सैक्टर-15 ,वसुन्धरा में मास्टर निरंजन कुमार की अध्यक्षता में  सौल्लास सम्पन्न हुआ।

आर्य जगत की सुप्रसिद्ध भजनोपदेशिका शकुन्तला आर्या एवं देश भूषण चावला ने भजनों द्वारा ऋषि महिमा एवं ईश भक्ति का गुणगान किया जिसे सुनकर श्रोता झूम उठे।

महायज्ञ के ब्रह्मा एवं मुख्य वक्ता डा जयेन्द्र आचार्य (कुलपति आर्ष गुरुकुल नोएडा) ने बहुकुण्डीय यज्ञ सम्पन्न किया यज्ञ महिमा एवं वेद महिमा का गुणगान करते हुए उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हमने इतिहास में विभिन्न युद्ध पढ़े हैं लेकिन स्वामी दयानंद ने पहली बार अज्ञान के खिलाफ अंतहीन युद्ध शुरू किया था,उन्होंने कहा इंसान का सबसे बड़ा शत्रु अज्ञान है, अविद्या है,इसलिए अविद्या का नाश और विद्या की वृद्धि करनी चाहिए।स्वामी दयानंद चाहते थे दुनियां में वेद का पठन-पाठन हो, शास्त्र के बिना तर्क खोखला होता है,सत्य की कोई मेरिट नहीं होती इसलिए आपने सूर्य बनना है तभी अंधेरा मिटेगा।उस कुशल वैघ ने भारत की बीमारी को पहचाना और उसका इलाज किया शास्त्र, तर्क,विज्ञान और फिर सत्य को खोजा।महर्षि दयानंद इस धरती पर सत्य का प्रचार चाहते थे और इसके लिए उन्होंने गुरु मंत्र दिया है सत्य के ग्रहण और असत्य के छोड़ने में सर्वदा उद्यत रहना चाहिए।

केंद्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि स्वामी दयानंद के जीवन पर चर्चा करना सामान्य कार्य नहीं है 22 वर्ष की आयु में घर छोड़कर सच्चे शिव की तलाश में निकलकर मथुरा स्थित गुरु विरजानंद जी की कुटिया में पहुंचे,दरवाजा खटखटाया अंदर से आवाज आई कौन? दयानंद बोले यही जानने के लिए आया हूं?कि मैं कौन हूं? उस दिन गुरु विरजानंद की कुटिया का द्वार नहीं खुला था अपितु भारत की किस्मत का दरवाजा खुला था,उन्होंने गुरु जी से 3 वर्ष की अवधि में जो सत्य ज्ञान प्राप्त किया और 20 वर्ष तक सत्य का प्रचार करते हुए कहा कि शमा की भांति जल रहा हूं,बुझ तो जाऊंगा लेकिन रोशनी कर जाऊंगा।

मुख्य अतिथि वेद प्रकाश आर्य, प्रधान आर्य समाज वसुन्धरा ने कहा कि हमने जीवन में एक बात सीखी है जो अच्छी बात सुनते हैं उसे अपनाएं,करनी कथनी में अंतर ना रखें,परमात्मा में विश्वास रखें,महर्षि दयानंद के कार्यों को याद रखें,उस पर चलने का प्रयास करें।

समारोह के अध्यक्ष अध्यक्ष मास्टर निरंजन कुमार (आर्य समाज टीला) ने कहा कि ऋषि दयानन्द ने राष्ट्र एवं समाज की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति प्रदान कर दी और उनके द्वारा लिखित ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश की प्रेरणा से कितने ही क्रांति कारियों ने राष्ट्र की आजादी प्राप्त करने के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया।

मंच का कुशल एवं सफल संचालन यशस्वी प्रधाना ममता चौहान ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती आशा चौहान,प्रवीन चौधरी,रश्मि चौहान,संतोष वैश्य, प्रीति चौहान,पूजा चावला,प्रज्ञा चौहान,संगीता आर्या,सुधा राणा एवं यज्ञवीर चौहान,त्रिलोक शास्त्री,देववृत्त चौहान आदि उपस्थित थे।


सीडीएस पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित



समीक्षा न्यूज —विवेक जैन

बागपत। बागपत के हसरनपुर मसूरी स्थित सीडीएस पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। इस अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में खेकड़ा के एसएचओ विरेन्द्र राणा ने मुख्य अतिथि व ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल मवीकला के प्रबंधक ब्रिजेश कुमार शर्मा, विरेन्द्र यादव, एड़वोकेट प्रियंका आर्या, एड़वोकेट पूजा शर्मा दिल्ली हाईकोर्ट, योगेश शर्मा, कैप्टन बलबीर सिंह, प्रो नईमुद्दीन अंसारी, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। स्कूल द्वारा सभी अतिथियों को फूल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जविलत कर किया गया। इसके उपरान्त प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले होनहार विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। नर्सरी में सादिक, एलकेजी मे चांद, यूकेजी में मानवी, पहली कक्षा में तनवी, दूसरी कक्षा में सानवी शर्मा, तीसरी कक्षा में लक्षिता, चौथी कक्षा में तनुष्का, पांचवी कक्षा में वंशिका, छठी कक्षा में अक्षित, सातवी कक्षा में अनमोल, आठवी कक्षा में सनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समारोह में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों व टीमों को भी पुरस्कृत किया गया। सीनियर वर्ग दौड़ प्रतियोगिमा में अंशु, जूनियर वर्ग दौड़ में रितेश व जय, सीनियर वर्ग क्रिकेट टीम के कैप्टन ऋषभ धामा व जूनियर वर्ग क्रिकेट टीम के कैप्टन साहिल, किडस वर्ग क्रिकेट टीम के कैप्टन सरस धामा को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सीडीएस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सन्त कुमार धामा, उप प्रधानाचार्य विजयेता सैनी, अध्यापक योगेन्द्र शर्मा, ईश्वर चौधरी, सागर गर्ग, एड़वोकेट समोद पंवार, साक्षी, भारती, आरती, प्रीति धामा, शीतल सहित सैंकड़ों की संख्या में अभिभावक गण व विद्यार्थी उपस्थित थे।

प्रसिद्ध जैन तीर्थ पद्मावती धाम खेकड़ा में हुई मां की भक्तिमय आराधना



विवेक जैन—समीक्षा न्यूज 

- नवीन जैन सोनिया जैन बाहुबली एन्कलेव दिल्ली को मिला चौकी नमनकर्त्ता का सौभाग्य

बागपत। बागपत के प्रसिद्ध जैन तीर्थाे में शुमार चमत्कारी श्री 1008 पार्श्वनाथ धरणेन्द्र पद्मावती धाम खेकड़ा में मां पद्मावती की भक्तिमय आराधना की गयी। मां की भक्तिमय आराधना उत्तर भारत के प्रसिद्ध जैन संतो में शुमार गणिनी आर्यिका श्री 105 सरस्वती माताजी के पावन सानिध्य व आचार्य श्री 108 सन्मतिसागर महाराज के मंगल आर्शीवाद में सम्पन्न हुई। दीपक सरगम, आयरन जैन, प्रीति जैन जैसे अनेकों भजन गायकों ने माँ पद्मावती के एक से बढ़कर एक भजन गाकर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। मां पद्मावती की भक्ति आराधना में चौकी नमनकर्त्ता का सौभाग्य नवीन जैन सोनिया जैन बाहुबली एन्कलेव दिल्ली को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की आयोजन कर्त्ता श्री 1008 पार्श्वनाथ धरणेन्द्र पद्मावती दिगम्बर जैन मन्दिर समिति ने आने वाले समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पद्मावती धाम के अध्यक्ष शिखरचन्द जैन रिच्छाराम जैन, धाम की प्रबन्ध समिति के मुख्य संयोजक सुनील जैन, संयोजक लाजपतराय जैन, महामंत्री अंकुश जैन, मंत्री नरेश जैन, जनेश्वर दयाल जैन सहित समस्त समिति सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण तीर्थंकर चैनल द्वारा किया गया। इस अवसर पर वैभव जैन अजय जैन, संभव जैन अजय जैन, विदित जैन सहित दिल्ली एनसीआर से आये अनेकों श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

भारतीय जैन मिलन बड़ौत को मिला सर्वश्रेष्ठ शाखा का अवार्ड



विवेक जैन—समीक्षा न्यूज 

- अधिवेशन में निखिल जैन को भामाशाह अवार्ड व वीर पुनीत जैन को वीर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से किया गया सम्मानित

बागपत। बड़ौत शहर के श्री अजितनाथ सभागार में भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या पांच का क्षेत्रीय अधिवेशन बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में राष्ट्रीय व क्षेत्रीय भारतीय जैन मिलन के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र संख्या पांच के विभिन्न जैन मिलन के सदस्यों व पदाधिकारियों ने शिरकत की। अधिवेशन में भारतीय जैन मिलन के विशिष्ट संरक्षक सुरेश जैन ऋतुराज, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन अजय कुमार जैन सहारनपुर, राष्ट्रीय महामंत्री प्रशासन मनोज कुमार जैन मुजफ्फरनगर, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नरेश चंद जैन देहरादून, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जय कुमार जैन सोनीपत, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री विजय जैन एडवोकेट सहित अनेकों वक्ताओं द्वारा भारतीय जैन मिलन के महत्व, भारतीय जैन मिलन के द्वारा जैन समाज के हितों में किये जा रहे कार्यो पर प्रकाश डाला गया व जैन समाज के लोगों की समस्याओं व उसके निराकरण पर गहन मंथन हुआ। इस अवसर पर जैन समाज की कम होती जनसंख्या पर गहरी चिंता व्यक्त की गयी। जैन मिलन बड़ौत शाखा के अध्यक्ष वीर पुनीत जैन व मंत्री वीर मयंक जैन द्वारा अधिवेशन में आये समस्त अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जैन मिलन बड़ौत को सर्वश्रेष्ठ शाखा के अवार्ड, निखिल जैन को भामाशाह अवार्ड से व वीर पुनीत जैन को वीर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र संख्या पांच की जैन मिलन शाखाओं व उनके पदाधिकारियों व संदस्यों को सम्मानित किया गया। अधिवेशन में चित्र अनावरण कर्त्ता वीर हर्षित जैन वनस्थली स्कूल, दीप प्रज्वलनकर्ता वीरांगना अंजलि जैन क्षेत्रीय महिला चेयरपर्सन, मुख्य अतिथि वीर राजेश जैन भारती, वीर अनुराग जैन मित्तल, वीर संतोष वकील रहे। कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष अनुराग जैन रहे। वात्सल्य भोज की व्यवस्था पंजाबीपुरा मेरठ के श्री बटेश्वर भक्त परिवार खाद वालों के द्वारा की गयी। समारोह अतिथि वीर अतुल जैन सर्राफ रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर प्रवीण जैन अध्यक्ष टीकरी वालों द्वारा की गयी। अधिवेशन को सफल बनाने में मुख्य संयोजक व राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार जैन पेट्रोल पंप वाले, आदेश कुमार, वीर कमल जैन किताब वालों, नीरज जैन पेंट वाले, वीर आनंद इंडस्ट्रीज वाले, वीर संजय जैन वर्षा मोटर्स, विकास जैन विक्की, वीर अंकुर जैन बूढ़पुर वाले, वीर तरंग जैन कपड़े वाले, वीर मनीष जैन जिनवाणी मोटर्स, वीर अरुण जैन सर्राफ, वीर राजेंद्र जैन कानूनगो, वीर नवीन जैन बब्बल, वीर प्रवीण जैन ठेकेदार, वीर सुनील जैन, वीर रजनी जैन बॉबी, वीर अनुराग मोहन जैन आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस अवसर पर प्रमुख सामाजिक कार्यकर्त्ता व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, भारतीय जैन मिलन खेकड़ा के अध्यक्ष मनोज जैन, बागपत के अध्यक्ष अमित जैन, दीपा जैन खेकड़ा, सुनील जैन बागपत, जनेश्वर दयाल जैन खेकड़ा, महेश जैन खेकड़ा, मुकेश जैन फखरपुर, आयुश जैन खेकड़ा सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

रविवार, 26 मार्च 2023

प्रचंड बहुमत से भाजपा जीतेगी नगरपालिका चुनाव: पं.ललित शर्मा



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

लोनी। नगर पालिका के राहुल गार्डन कॉलोनी में शनिवार को आयोजित नुक्कड़ सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा उपाध्यक्ष किसान मोर्चा पंडित ललित शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनी और निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर लोगों को आश्वस्त किया। इस दौरान भाजपा नेता पं ललित शर्मा ने कहा कि 2023 के लोनी नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी क्योंकि उत्तर प्रदेश और देश में भारतीय जनता पार्टी ने जो अद्भुत विकास कार्य किए हैं वह देश की आजादी से अब तक के सर्वाधिक विकास कार्य हैं। आज लोनी के यशस्वी विधायक नंदकिशोर गुर्जर जी के नेतृतव में लोनी की छवि बदली है  शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, बिजली से लेकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन समेत कई ऐतिहासिक कार्य हुए है कुछ बाकी है जिसमें जलनिकासी शामिल जिसे शीघ्र कराया जाएगा । जलनिकासी का कार्य नगरपालिका का होता है जिसे पूर्व के चैयरमेन ने 300 करोड़ के घोटाले के कारण कभी होने नहीं दिया ऐसे लोगों को समय जवाब देगा और जनता इस बार उनकी जमानत जब्त करवाकर उन्हें हमेशा के लिए दिल्ली का बाशिंदा बना देगी क्योंकि लोनी नगरपालिका की 12 लाख आबादी का दर्द वहीं समझ सकता है जो उनके बीच में रहता हो न कि वो जो लोगों को गहरे गड्ढे, जगह जगह जलभराव और गलियों के मनमाने ढंग से निर्माण के कारण जीवन भर की कमाई लगाकर नीचे हो चुके मकानों के सहारे छोड़ गया हो। इन सब का हिसाब जनता करेगी। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री मा. योगी आदित्यनाथ जी सर्वे में देश के सबसे प्रिय मुख्यमंत्री बने है जो बताता है कि प्रदेश में रामराज्य और सुशासन स्थापित है।



कौशाम्बी नंदा टॉवर के लोगों से मिले कार्यवाहक पार्षद मनोज गोयल, एकत्रित किये विकास पर सुझाव



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

स्थानीय लोगों ने अपने निगम पार्षद को विकास पुरुष बताया और कहा कि लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं मनोज गोयल

गाजियाबाद। रविवार को वार्ड नम्बर 72 कौशाम्बी के  कार्यवाहक निगम पार्षद मनोज गोयल द्वारा कौशांबी नंदा टावर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष नागेंद्र विजयवर्गीय, समाजसेवी कर्नल अश्वनी कुमार, डॉक्टर योगेश कुमार, शिव शंकर उपाध्याय के साथ कौशांबी में हुए विकास कार्य की चर्चा की। इस क्रम में सभी लोगों ने कौशांबी में निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल द्वारा करवाये हुए काम की प्रशंसा की। इसकी क्रम में कार्यवाहक पार्षद मनोज गोयल से लोगों से सुझाव एकत्रित किये कि कौशांबी दिखने में और अधिक कैसे अच्छा लगे। इस नजरिये से लोगों ने बहुमूल्य सुझाव दिए हैं, जिसपर वो अपने स्तर से अमल करेंगे। लोगों ने बताया कि पिछले 5 सालों में एक पार्षद के रूप में उन्होंने कौशाम्बी के समग्र विकास पर पूरा ध्यान दिया है। जब भी लोगों ने उन्हें याद किया, वो अपनी टीम के साथ उपस्थित हुए और हर छोटी-बड़ी समस्या का निदान अपनी पार्टी के स्तर से और स्थानीय प्रशासन के स्तर से करवाया, जिसके लिए हमलोग उनका आभार प्रकट करते हैं। इनके जरिए स्थानीय विधायक और सांसद से भी सम्पर्क करना आसान हो गया।

हिन्दुत्व भगवा सम्मेलन में उमड़ा जन सैलाब: वेद नागर



समीक्षा न्यूज नेटवर्क

गाजियाबाद। 1 अप्रेल के हिन्दुत्व सम्मेलन को सफल बनाने के लिये आज की यात्रा में उमड़ा जनसैलाब नही निकली आजतक कोई ऐसी हिन्दुत्व यात्रा।

आज भाजपा नेता व संस्थापक अध्यक्ष गौ रक्षा हिन्दू दल वेद नागर के नेतृत्व मे 1 अप्रेल को लेकर होने जा रहे हिन्दुत्व कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आज हज़ारों गाड़ी मोटरसाइकिल के साथ विशाल यात्रा निकाली गयी वेद नागर ने बताया हमारी 14 वी यात्रा का आयोजन था जिस तरह से लोगों ने यात्रा को सफल बनाया है उसी तरह 1 अप्रेल के भी कार्यक्रम को विशाल ओर सफल बनाया जायेगा हमारा समेललन योगी आदित्य नाथ जी को व बागेश्वर धाम के महाराज धीरेन्द्र शास्त्री को समर्पित किया जायेगा सम्मेलन में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीर्थ सिंह रावत जी लोकसभा सांसद महेश शर्मा विधायक सांसद महामण्डलेश्वर जगत गुरु समेत बड़े बड़े दिग्गज नेता व साधु संत आ रहे है।

नव संवत्सर में योग संस्थान ने किया सामूहिक योग-प्राणायाम शिविर का आयोजन



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

हमारी सांसें प्राण ऊर्जा की वाहक हैं-मनमोहन वोहरा

नव संवत्सर ब्रह्मांड का नववर्ष है-डा मधु पोद्दार

गाजियाबाद। अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान पंजीकृत द्वारा नव संवत्सर के स्वागत में आर्य समाज गांधी नगर में सामूहिक योग-प्राणायाम शिविर का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया,जिसमें लगभग 100 साधकों ने भाग लिया।

संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संयोजक अशोक शास्त्री जी ने ओ३म् की ध्वनि,गायत्री मंत्र और दीप प्रज्ज्वलित कर सत्र को प्रारंभ किया।उन्होंने सभी को हास्यासन कराया जिससे सभी में ऊष्मा का संचार हो गया।



संस्थान के महामंत्री एवं मंच संचालक दयानन्द शर्मा ने साधकों को सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासन,ग्रीवा,हाथों पैरों के संचालन का अभ्यास कराया और उसके लाभों की चर्चा की।उन्होंने शिविर में भाग लेने पर साधकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि योग हमारे मन मस्तिष्क को ठीक करता है,इससे हम तनाव मुक्त रहते हैं।

संस्थान के उपाध्यक्ष श्री मनमोहन वोहरा ने साधकों को मनोमय कोष, प्राणमय कोष को एक्टिवेट करने के लिए पद्मासन में बैठा कर बहुत ही महत्वपूर्ण दीर्घश्वसन का अभ्यास कराया,सांसों को नियमित करने हेतु वीरेचन क्रिया,सुदर्शन भस्रीका एवं सामान्य भस्रीका का अभ्यास कराया उन्होंने बताया कि हमारी सांसें प्राण ऊर्जा की वाहक हैं।पंचतत्वों से बना शरीर सांसों के माध्यम से पृथ्वी से आहार,वायु से ऑक्सीजन,जल से जल तत्व,सूर्य से अग्नि,अंतरिक्ष से आनंद गृहण करता है,इसका अनुभव कीजिए। पश्चात मेरु दंड सीधा,गर्दन सीधी करा कपाल शोधन का अभ्यास कराया और कहा इस माध्यम से  प्राण ऊर्जा का जागरण होता है,मनोविकार,मनोरोग बाहर फेंके हैं।

मुख्य वक्ता डा मधु पोद्दार ने नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा जोकि सूर्य उदय के साथ होता है की सभी को बधाई दी और कहा यह नववर्ष पूरे ब्रह्मांड का नव वर्ष है क्योंकि इसी दिन परमपिता परमात्मा ने सृष्टि की रचना की थी।इस पर उन्होंने विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि इसी दिन आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की थी,श्री राम का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ था।इस को उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से,प्रकृति में इस समय क्या क्या बदलाव होते हैं,अनेकों उदाहरण देकर समझाया।

संस्थान के अध्यक्ष केके अरोड़ा ने कहा कि योगी योग मार्ग पर चलकर मोक्ष की प्राप्ति करते हैं।योगी से देश का कल्याण निश्चित होता है।इसलिए सदा समय का सदुपयोग करें।

चिरंजीव विहार की मुख्य योग शिक्षिका मीता खन्ना ने नववर्ष पर मनमोहक गीत सुनाकर कर श्रीताओ को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

समारोह में राज नगर एक्सटेंशन से पधारी कु. दिया और कु. दिशा के नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहे।

मीडिया प्रभारी प्रवीण आर्य ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी शंख प्रक्षालन का कार्यक्रम रविवार,2 अप्रैल 2023 को प्रात: 6 से 9 बजे तक सरस्वती विद्या मंदिर,नेहरु नगर गाज़ियाबाद में आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री संस्थान के संरक्षक लक्ष्मण कुमार गुप्ता,डा आरके पोद्दार,नेतराम गौतम, चौधरी मंगल सिंह,राजेश शर्मा,समर पाल,राज सिंह,आरआर पाल अपनी पूरी टीम के साथ एवं सभी कक्षाओं के साधक उपस्थित रहे।

संस्थान की वरिष्ठ योग शिक्षिका वीना वोहरा,रेखा गुलाटी,सीमा गोयल,मीता खन्ना आदि ने शांति पाठ, प्रसाद एवं नववर्ष कैलेंडर वितरण के साथ सत्र को संपन्न किया।

"मृत्यु एक शाश्वत सत्य" पर गोष्ठी संपन्न



धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

मृत्यु जर्जर मकान से नए मकान में प्रवेश का नाम है -साध्वी रमा चावला 

गाजियाबाद। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में "मृत्यु एक शाश्वत सत्य" विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया।यह करोना काल से 520 वाँ वेबिनार था।

वैदिक विदुषी साध्वी रमा चावला ने कहा कि मृत्यु परमात्मा का अटल नियम है।सत्य तो यह है की मृत्यु से जीवन का सूत्र टूटता नहीं है,केवल रूप बदलता है।मृत्यु अनेक दुखों से छूट जाने का मार्ग है।शमशान भूमि हमें जीवन का मूल्य बताती है और परमात्मा जीवात्मा की याद दिलाती है। मृत्यु को गुरु माना गया है मृत्यु के भय से भगवान के प्रति प्रीति बढ़ती है मृत्यु के समय से स्मरण से मनुष्य परमात्मा के निकट आता है।मृत्यु का चिंतन मानव को पाप अपराध अधर्म और बुराइयों आदि से बचाकर सन्मार्ग तथा प्रभु भक्ति की ओर ले जाता है।मृत्यु की उपमा  पुराने मकान जर्जर कपड़े तथा सांप की केंचुली से दी गई है।अच्छी मृत्यु फसल के समान मानी गई है जब फसल पक जाती है तो काट ली जाती है पूर्ण आयु भोगने के बाद मृत्यु सुखद मानी जाती है जैसे अगरबत्ती जल जाती है परंतु पीछे सुगंध छोड़ जाती है ऐसे ही मनुष्य मृत्यु के बाद अपने कर्मों की सुगंध संसार में छोड़ जाते हैं उन्हीं का जन्म और उन्हीं की मृत्यु सार्थक कहलाती है अतः परमात्मा को मृत्यु से पूर्व रक्षक बना लें फिर मृत्यु भयभीत नहीं करेगी।संसार चली चला का मेला है यहां सब बिछड़ते बारी-बारी से हैं ना जाने कब जाना पड़े अत: बढ़ती हुई उम्र के साथ साथ मृत्यु की सोच और तैयारी करनी चाहिए।

मुख्य अतिथि रजनी गर्ग व अध्यक्ष राज सरदाना ने मृत्यु को वरदान की संज्ञा दी।केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के अध्यक्ष अनिल आर्य ने संचालन किया एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। 

राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने 45 वर्षीय मौसेरे भाई स्व. गगन खुराना के निधन पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। 

गायिका पिंकी आर्या, प्रवीना ठक्कर, रवीन्द्र गुप्ता, कुसुम भण्डारी, कृष्णा पाहुजा, कमला हंस,अनिता रेलन, कौशल्या अरोड़ा, जनक अरोड़ा आदि के मधुर भजन हुए। 


सतेंद्र सिसोदिया पश्चिमी उ.प्र. भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त, पार्षद सरादर सिंह भाटी, रवि भाटी, कालीचरण पहलवान ने दी बधाई



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

गाजियबाद। सतेंद्र सिसोदिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर पार्षद सरदार सिंह भाटी व ठाकुर रवि भाटी क्षेत्रीय कार्यकरिणी सदस्य व काली चरण पहलवान व दीपक ठाकुर व समस्त टीम नें पुष्प गुच्छ देकर उनके निवास स्थान पहुंचकर उनको बधाई एवम शुभकामनाएं प्रेषित की।

पार्षद सरदार सिंह भाटी ने बताया कि सतेन्द्र सिसोदिया जी की नियुक्ति से सामान्य कार्यकर्ताओं में बहुत  उत्साह बड़ा है। हम सभी कार्यकर्त्ता भाजपा के शीर्ष नेतृव का धन्यवाद आभार व्यक्त करते है।

इस मोके पर मौजूद रहें पार्षद सरदार सिंह भाटी, ठाकुर रवि भाटी क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो, कालीचरण पहलवान, दीपक ठाकुर, सोमनाथ चौहान, कैलाश यादव, अरुण चौधरी आदि कार्यकर्ताओ ने मिलकर फूल मालाओं व मिठाई खिलाकर बधाई दी

महिला उन्नति संस्था और टूगैदर वी इम्पैक्ट फाउंडेशन ने की "हर घर विद्या" अभियान की शुरुआत



धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

नोएडा। झुग्गी झोपडी मे रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर मजदूर परिवारों के शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था और टूगैदर वी इम्पैक्ट फाउंडेशन ने मिलकर "हर घर विद्या" अभियान की शुरुआत की गई।    बच्चो को शिक्षण सामग्री देते हुए फाउंडेशन की रिद्धिमा गौर ने कहा कि शिक्षा पर सबका अधिकार है कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते है हमारा उद्देश्य है हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ा जाये। डा राहुल वर्मा ने बताया कि बच्चो मे पढने के प्रति ललक देखकर इन्हे शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शिक्षण सामग्री उपलब्ध करायी गयी है। रोजाना दो घंटे की पढाई कराकर इन्हे प्राथमिक ज्ञान देकर स्कूल से जोड़ने का कार्य किया जायेगा । इस दौरान प्रांजल बंसल, साधना त्रिपाठी, रणवीर चौधरी, विजय तंवर, डा ओमवीर बघेल और महासचिव अनिल भाटी मौजूद रहे।

शनिवार, 25 मार्च 2023

92 वे बलिदान दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि





धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

बलिदानी राष्ट्र की नीव के पत्थर होते हैं -राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य 

नई दिल्ली। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान दिवस पर आर्य समाज सरस्वती विहार (पीतमपुरा) दिल्ली में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली के कौने कौने से सैकड़ों आर्य समाजियों ने पहुॅंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि शहीद राष्ट्र की अमानत हैं उनके बलिदान पर ही राष्ट्र की नींव खड़ी होती है।नयी पीढ़ी को उनके बलिदान के बारे में बताने की आवश्यकता है जिससे वह राष्ट्र भक्ति की भावना से ओतप्रोत हो इसलिये पाठ्यक्रम में उनके बारे में जानकारी देनी चाहिए। महर्षि दयानन्द सरस्वती क्रांतिकारियों के प्रेरणा स्रोत रहे हज़ारों नौजवान उनकी प्रेरणा से आजादी की लड़ाई में कूद पड़े।

निगम पार्षद शिखा भारद्वाज व भाजपा नेता नीरज गुप्ता ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

सुप्रसिद्ध गायक नरेंद्र आर्य सुमन व पिंकी आर्य के देश भक्ति गीतों पर लोग झूम उठे।युवा नेता संजीव महाजन ने कहा कि आर्य समाज युवा शक्ति को प्रेरित करने का प्रयास करता रहता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेन्द्र गुप्ता ने की।मंत्री हर्ष आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।डी ए वी सुल्तानपुरी के बच्चों ने राधा भारद्वाज के निर्देशन में संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

आर्य नेता ओम सपरा, यशोवीर आर्य, रामकुमार आर्य,दुर्गेश आर्य,देवेन्द्र भगत, अरुण आर्य, सुरेश आर्य, नंदकिशोर गुप्ता, विजय कटारिया,माधवसिंह आर्य, आस्था आर्य, सोनिया संजू, करुणा चांदना,डॉ. रचना चावला, अतुल आर्य, सुदेश डोगरा,  आनंद प्रकाश गुप्ता, व्रत पाल भगत, देवेन्द्र दहिया, डॉ. विशाल आर्य,आर पी सूरी, रवि चड्डा, ज्योति ओबरॉय, मनो

पार्षद मनोज गोयल ने टीबी रोग ग्रस्त बच्चों को सबके साथ मिलकर बांटे पुष्टाहार



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। शुक्रवार को विश्व टीबी दिवस के अवसर पर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र वैशाली में वार्ड नम्बर 72 के  निवर्तमान पार्षद और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज गोयल के  द्वारा टीबी रोग से ग्रस्त गोद ली हुई बच्ची स्नेहा तथा अन्य लोग जो इस संक्रामक रोग से ग्रस्त हैं, को पुंडीर फाउंडेशन के वरुण पुंडीर के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई पौष्टिक खाद्य सामग्री बांटी गई। 

इस मौके पर निगम पार्षद मनोज गोयल ने कहा कि टीबी रोग से ग्रस्त सभी लोगों को पौष्टिक खाना खाना चाहिए और दूसरे लोगों के सम्पर्क में जाने से बचना चाहिए। क्योंकि सांस के द्वारा यह बीमारी एक दूसरे में ट्रांसफर हो जाती है। ऐसे मरीजों को खांसते वक्त मुंह पर रुमाल अवश्य रख लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्य में सभी लोगों के योगदान हैं, लेकिन अस्पताल प्रबंधक डॉ ऋतु वर्मा का बहुत बड़ा योगदान रहा। इसलिए हम उन सभी लोगों का आभार प्रकट करते हैं। इस अवसर पर पवित्रा, रश्मि, मोहित, गौरी, महावीर सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

नरेन्द्र कश्यप, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा / राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने की प्रेसवार्ता



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

कल सूरत की अदालत के न्यायिक निर्णय में श्री राहुल गाँधी को ओ०बी०सी० समाज के सरनेम पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर अपशब्द कहने पर सजा दी गयी। यह पूरी कानूनी प्रक्रिया 04 साल तक चली। क्या कांग्रेस पार्टी का अंहकार और राहुल गाँधी का अहंकार देश के कानून से बड़ा है ?

क्या किसी समाज के सरनेम को जो सरनेम लगाकर के ओ०बी०सी० समाज अपने सामाजिक पहचान को रखते हों, उसको अपशब्द कहना, उसको अपमानित करना क्या यह किसी राष्ट्रीय नेता का कार्य हैं ? कोर्ट द्वारा भी उनको बार-बार समझाने और अपनी गलती की माफी मांगने का अवसर दिया गया, तो भी अपने अंहकार में उसको स्वीकार नहीं किया गया और राहुल गाँधी का यह लगातार अपशब्द कहना, झूठ कहना, असत्य कहना, यह उनकी आदत में शुमार है।

केवल किसी जाति या समाज को अपमानित करना ही नहीं, बल्कि उन्होंने लंदन में जाकर पूरे भारत, भारत के संविधान और भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को भी अपमानित करने का कार्य किया है। कोई भी देश का राष्ट्रीय नेता जाकर के भारत के लोकतंत्र के लिए विदेशी शक्ति का आह्वन करे यह देश का सबसे बड़ा अपमान है, और हमारे देश की जिस संसदीय परम्परा को, जिस संसदीय वाद विवाद को पूरी दुनिया में मान्यता दी जाती है, उस पर अनर्गल आरोप लगाना, उस पर झूठे आरोप लगाना - यह इस बात को सिद्ध करता है कि राहुल गाँधी देश को बदनाम करने का काम कर रहे हैं।

राहुल गाँधी न केवल लगातार इस तरह के अफेन्स करने के आदी रहे हैं, बल्कि उनकी मनोव्यक्ति में ही छोटे समाजों के प्रति, ओ०बी०सी० समाज के प्रति इस तरह के अपमान करने की भावना उनके शब्दों से प्रदर्शित होती है और इसलिए हमारा तो यह मानना है कि अगर आप एक समाज विशेष को पूरी तरीके से इस प्रकार से अपमानित करते हो, तो यह भारत जोड़ो नहीं, भारत तोड़ो है।

इनके एजेंडे में जो टुकड़े-टुकड़े भारत की कल्पना है, समाज को बॉटना, समाज को तोड़ना, उनको अपमानित करना, छोटे समाज को अपमानित करना, ओ०बी०सी० समाज को अपमानित करना, भारत के लोकतंत्र को अपमानित करना, भारत के लोकतंत्र पर प्रश्न चिन्ह उठाना, विदेश की धरती पर जाकर भारत के लोकतंत्र के बारे में मिथ्या और अनर्गल प्रचार करना, झूठ बोलना, असत्य बोलना और उसके बाद भी अंहकार में रहना राहुल गाँधी जी की फितरत है।

भारत जो एक मजबूत देश के रूप में प्रतिष्ठित है उसके उपर ही प्रश्न चिन्ह खड़ा करना राहुल गाँधी की आदत बन चुकी है। इसलिए हमारा मानना है कि सूरत की अदालत का यह जो निर्णय आया है, यह कानूनी प्रक्रिया के तहत आया है। आश्चर्य होता है कि कांग्रेस न्यायिक निर्णय पर ही सवाल उठा रही है, प्रश्न चिन्ह उठा रही है।

चार साल तक यह मामला चला। वह लगातार एपियर हुए, उनके वकील, उनकी तरफ से आमेंट हुए। इसके बाद कल पूरी तरह से न्यायिक निर्णय दिया गया है। हमारा मानना है कि कांग्रेस पाटी और राहुल गाँधी ने पूरे देश के ओ०बी०सी० समाज का सरनेम लेकर जो अपशब्द कहा है, वह निन्दनीय है, भर्तसनीय है, और वह दोषी हैं। राहुल गाँधी को व्यक्तिगत रूप से और सबको इस न्यायिक निर्णय का सम्मान करना चाहिए।

शुक्रवार, 24 मार्च 2023

महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महामंत्री पप्पु पहलवान के नेतृत्व में "एक शाम शहीदों के नाम" कार्यक्रम आयोजित




धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। वार्ड 78 शालीमार गार्डन साहिबाबाद गाजियाबाद भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा महामंत्री पप्पु पहलवान के नेतृत्व में भाजपा एवंम शहीद स्थल समिति की ओर से "एक शाम शहीदों के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय श्री कपिल देव अग्रवाल जी स्वतन्त्र प्रभार मंत्री उत्तर प्रदेश जी द्वारा शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि जलि अर्पित करी गयी। कपिल देव अग्रवाल जी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए लाखों की संख्या में लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी। लेकिन कुछ लोग ऐसे थे जो शहीद होने के बाद अमर हो गए। शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ऐसे ही देश के सपूत थे, जो हमेशा युवाओं और पूरे देश के लिए प्रेरणा के स्रोत रहेंगे। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा जी ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि मोदी सरकार द्वारा दी गयी है। मोदी सरकार ने देश हित में जो बड़े फैसले लिए हैं, उन्हें लेने की हिम्मत कोई नहीं जुटा सकता। साहिबाबाद विधानसभा के लिए यह सम्मान और गौरव की बात है कि यहां शहीदों की प्रतिमाएं लगाई जा रही हैं। मॅक्सह का कुशल संचालन केके मिश्रा और सुमन सती द्वारा किया गया। इस दौरान फायर द बीट के बच्चों ने गणेश वंदना से आयोजन का शुभारम्भ किया। देशभक्ति से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े गानो पर डांस किया कवितायेँ गाई। विद्या बाल भवन वसुंधरा स्कूल के बच्चों ने जुडो कराटे दिखा कर एवं बच्चों ने योग के जरिये , कवि नंदनी श्रीवास्तव मोनू त्यागी जी आदि कलाकारों ने देश भक्ति की कवितायेँ पढ़ समा बांध दिया। दशमेश पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को फांसी दिए जाने का मंचन किया। पुलवामा हमले के डांस के दौरान एक बच्चे को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बनाया गया। जी20 के ऊपर भी बच्चों द्वारा सुन्दर कार्यक्रम किया। आयोजन में काफी भीड़ देखने को मिली। कार्यक्रम शाम से शुरू हुआ यह कार्यक्रम देर रात तक चला।  इस कार्यक्रम में विधायक अजीत पाल त्यागी पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप बलदेव राज शर्मा महानगर उपाध्यक्ष रनीता सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन डेढ़ा किसान मोर्चा अध्यक्ष पंकज भरद्वाज अनुसूचित जाती मोर्चा अध्यक्ष अनिल कल्याणी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल  प्रतीक माथुर भूषण लाल प्रेम त्यागी केशव सक्सेना सुनील शर्मा जितेंद्र कुमार निशा चौहान सुमन सती अनिता राना मुनेश कसाना के के शर्मा प्रेम त्यागी राहुल शर्मा श्याम शर्मा भुपेन्द्र गोस्वामी राजेंद्र कोकरिया आरपी सिंह सुनीता चौहान प्रियंका सोलंकी सीमा सिंह जय श्री सिन्हा आदि सम्मिलित हुए।








सेन्ट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि



समीक्षा न्यूज—विवेक जैन

बागपत। नगर के सेन्ट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में शहीद दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया और देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

स्कूल के प्रबन्धक अजय गोयल व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू की प्रतिमा के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके महान व्यक्तित्व से विद्यार्थियों को अवगत कराया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। अजय गोयल ने कहा कि 23 मार्च वर्ष 1931 भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के इतिहास का एक अत्यन्त दुःखद और अविस्मरणीय दिवस है। इस दिन देश के अमर शहीदों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को अंग्रेजों द्वारा फांसी दी गयी थी। भारत माता के सच्चे सपूत, जन्मजात देशभक्त इन रत्नों की शहीदी पर हर आंख रोई थी। कहा कि 23 मार्च शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता। शहीद दिवस पर हिन्दुस्तान के नागरिकों द्वारा वीर शहीदों के त्याग व बलिदान को याद किया जाता है और उनको नमन किया जाता है। श्रद्धांजलि सभा में इमरान, अंकुर, गौरव, सागर, विक्रान्त, अजित, विष्णुकांत, ऋतुराज, अनुज, ललित, दीपक, कृष्ण, संजय, पंकज, बबलेश, गौरव, गीता, सना, शबनम, हिना, शशी आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।

श्री सनातन धर्म सेवा समिति वैशाली द्वारा हिन्दू नववर्ष के अवसर पर बधाई फेरी एवं संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। श्री सनातन धर्म सेवा समिति वैशाली द्वारा आयोजित हिन्दू नववर्ष के प्रथम दिवस पर गत बुद्धवार को बधाई फेरी एवं संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसे क्षेत्र में सभी लोगों ने पूरे उल्लासपूर्ण तरीके से एक पर्व के रूप में मनाया। यह कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा और इससे क्षेत्र में सनातन नव वर्ष को लेकर बहुत जागरूकता आयी। लोगों ने स्थान स्थान पर पुष्पवर्षा की और जलपान वितरण किया। इसमें शिव शंकर उपाध्याय, नरेंद्र वर्मा और प्रशांत वर्मा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह उनके ही सौजन्य से हुआ। 

वहीं संस्था के पदाधिकारियों में प्रवीण अग्रवाल (संयोजक), प्रदीप जायसवाल (सह संयोजक), सुनील सर्राफ (सचिव), कृष्ण गोपाल गोयल (सह सचिव), अभिनव शर्मा (कोषाध्यक्ष) एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यों के अभूतपूर्व उत्साह और परिश्रम की वजह से ऐसा कार्यक्रम सफल हो सका। वहीं युवा सदस्यों में अभिषेक सिंह, शुभम सिंह,अभय चतुर्वेदी ने काफी अथक प्रयास करके कार्यक्रम को सफल बनाया। क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल व संजीव झा (मंत्री नगर भाजपा) ने ओजस्वी उद्बोधन दिया। पार्षद मनोज गोयल ने कहा कि सनातन धर्म सबसे पुराना धर्म है। भारत में मुसलमान के आने के बाद भी यह धर्म खत्म नहीं हुआ। मुसलमानों की लाख कोशिश के बाद भी यह धर्म बढ़ता चला गया। अंग्रेजी शासकों द्वारा हिंदू नव वर्ष कैलेंडर खत्म करके अपना कैलेंडर 1 जनवरी से लागू किया गया। अब हमें अपना हिन्दू कैलेंडर चाहिए।

क्षेत्रीय पार्षद को उनके प्रशासनिक सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया। फलाहारी जलपान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर अवधेश कटिहार, आत्मप्रकाश त्रिपाठी, उमेश गोस्वामी, किशन गोयल, विमला भट्ट, गीता, प्रार्थना जुयाल, पूनम कपूर, विमला चौधरी सहित क्षेत्र के सैकड़ों निवासियों ने भाग लिया।





गुरुवार, 23 मार्च 2023

ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल 2022-23 सत्र का परीक्षा परिणाम घोषित



समीक्षा न्यूज—विवेक जैन

- शत-प्रतिशत विद्यार्थी हुए पास, प्रथम-द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

- ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल मवीकलां के विद्यार्थियों ने अनुशासन, अच्छे संस्कार व बेहतरीन शिक्षा के क्षेत्र में बटौरी खूब प्रशंसा   

बागपत। बागपत के मवीकलां गांव स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल मवीकलां खेकड़ा का वार्षिक परीक्षाफल घोषित कर दिया गया। जिसमें स्कूल के शत-प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इस अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। समारोह का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जविलत करके किया गया। सम्मान समारोह में प्रत्येक कक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को ट्रॉफी व मैडल देकर सम्मानित किया गया। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल मवीकलां के वार्षिक परीक्षा परिणाम में नर्सरी कक्षा में अक्ष ने प्रथम, सुहाना ने द्वितीय, काव्या ने तृतीय, एलकेजी कक्षा में राम ने प्रथम, देवांश ने द्वितीय, तनिष्क ने तृतीय, यूकेजी कक्षा में अवनि ने प्रथम, अक्षा ने द्वितीय, आर्यन ने तृतीय, पहली कक्षा में गुंजन ने प्रथम, देव ने द्वितीय, शिवम ने तृतीय, दूसरी कक्षा में रोहित ने प्रथम, शौर्य ने द्वितीय, सारिका ने तृतीय, तीसरी कक्षा में महिमा ने प्रथम, तनवी ने द्वितीय, पीहू ने तृतीय, चौथी कक्षा में आरव पाराशर ने प्रथम, संचिता ने द्वितीय, आर्यन ने तृतीय, पांचवी कक्षा में प्रियांशी ने प्रथम, अंजली ने द्वितीय, आरजू ने तृतीय, छठी कक्षा में खुशी ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय, अनुष्का ने तृतीय, सातवी कक्षा में सानिया ने प्रथम, वीर ने द्वितीय, अमन ने तृतीय, आठवी कक्षा में अदिति ने प्रथम, मेघा ने द्वितीय, खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल में विभिन्न श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सतीश कौशिक व रामकुमार शर्मा, विशिष्ठ अतिथि विपुल जैन व आभा शर्मा सहित अनेको अतिथियों ने अपने सम्बोधन में बच्चों को पढाई के महत्व से अवगत कराया और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की प्रशंसा की। उन्होंने कम अंक लाने वाले विद्यार्थियों को अधिक अंक लाने के लिए प्रोत्साहित किया और स्कूल के अनुशासन व विद्यार्थियों को प्रदान किये जा रहे अच्छे संस्कारो व बेहतरीन शिक्षा की जमकर सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयसिंह शर्मा ने की और मंच संचालन स्कूल के प्रबन्धक ब्रिजेश कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर रामकिशोर शर्मा, प्रवेन्द्र, सचिन, शिशुपाल यादव, ओमबीरी, संगीता शर्मा, इन्दू शर्मा, दीपा जैन, शिवानी, मोनिका, शालू सहित स्कूल के समस्त शिक्षक, स्टॉफ, अभिभावकगण व विद्यार्थी उपस्थित थे।

नेहरू युवा केन्द्र हापुड़ का प्रयास सराहनीय है- डा0 सोमेन्द्र तोमर





समीक्षा न्यूज— सनोवर खान

नेहरू युवा केन्द्र हापुड़ व्दारा जिला स्तरीय पडोस युवा संसद का आयोजन

जी 20 पर भाषण और भारतीय संस्कृति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवाओं ने किया प्रतिभाग

हापुड़। नेहरू युवा केंद्र हापुड़ (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय पड़ोस संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डा0 सोमेंद्र तोमर ने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएँ दीं एवं नेहरू युवा केंद्र की सराहना करते हुए हुए कहा कि संगठन युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए सैदैव तत्पर रहता है इस तरह के कार्यक्रम युवाओं के कौशल और प्रतिभा को निखारने के लिए उन्हें मंच प्रदान करते है। 

इस अवसर पर श्रीमती पारुल त्यागी, प्रधानाचार्य, जैन कन्या इंटर कॉलेज, अध्यक्ष रोटरी क्लब श्री धनेश जैन, उपनिदेशक देवेन्द्र कुमार, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मुकंद वल्लभ शर्मा, रोट्रेरियन अंकुर बाना, उमेश राणा जिलाध्यक्ष भाजपा हापुड़, श्रीमती पारुल गुप्ता जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात उपनिदेशक देवेन्द्र कुमार ने अतिथियों के स्वागत के साथ कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उसके बाद जी 20 पर युवाओं के विचार पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे इकरा, जीनत एवं ईसरा ने क्रमश प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया, एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रेरणा ने प्रथम, प्रियांशु ने द्वितीय, भूपेंद्र ने तृतीय स्थान; युगल नृत्य में भूपेंद्र और प्रियांशु ने प्रथम तथा शिवानी और ट्विंकल ने द्वितीय स्थान तथा आयुषी गोस्वामी और सिद्धि गौतम ने तृतीय स्थान ; समूह नृत्य में घूमर नृत्य  ने प्रथम, भूपेंद्र कुमार समूह एवं पंजाबी नृत्य ने द्वितीय, वर्षा कश्यप समूह एवं शिवानी समूह ने तृतीय स्थान और कालबेलिया नृत्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में रजनी तोमर और पूनम ग्रोवर, अर्ची  ने अपनी भूमिका निभाई। उसके बाद साथी फाउंडेशन की अध्यक्ष काजल छिब्बर के सहयोग से एन डी आर एफ के उन जवानों का सम्मान किया गया जिनके द्वारा तुर्की में भूकंप में राहत शिविर में अपनी भूमिका निभाई थी। इस दौरान मिस्बा और सना द्वारा कविता, लबी और अलफिसा द्वारा एकल गीत भी प्रस्तुत किया गया। उसके बाद मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में एन वाई वी लोनी तालिब, पूर्व एनवाईवी सनोवर खान, सौरभ तोमर, वसीम, हाशिम कस्सार को भी सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मुकन्द वल्लभ शर्मा ने तथा भाषण प्रतियोगिता का संचालन सनोवर खान के द्वारा किया गया।

युवाओं ने मनाया शहीद दिवस



समीक्षा न्यूज नेटवर्क

मुरादनगर। शहीदी दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को मुरादनगर के युवाओ ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फूल माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा नमन किया। इस दौरान गुलशन राजपूत ने शहीदो के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके दिखाए रास्ते पर चलकर देश के लिए क़ुर्बान हो जाने का संकल्प लिया। साथ ही  2 मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया और समाप्ति पर वंदे मातरम, भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए गए इस मौके पर गुलशन राजपूत मोहित त्यागी, रोहित शर्मा, गुरुदत्त शर्मा, राजू, सुशील आदि लोग मौजूद रहे ।