महिला उन्नति संस्था (भारत) के पदाधिकारियों ने बांटे दिये


धनसिंह—समीक्षा न्यूज—   
नोएडा। सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) ने दीपावली को लेकर ग्रेटर नोयडा में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के दिये बांटकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। संस्था के संस्थापक डा.राहुल वर्मा ने कहा कि चकाचौंध के इस काल में त्योहारों का स्वरूप पूरी तरह बदल गया हैं हमारी युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति की चपेट में आकर अपनी संस्कृति को भूलती जा रही हैं। दिवाली की जगमग में दीयों की जगह इलेक्ट्रिक लाईट और फैंसी मोमबत्तियों ने ले ली हैं मगर दीपावली तो दीपों सें ही सजती हैं साथ ही पर्यावरण के लिहाज से भी रौशनी के लिये मिट्टी के दिये उत्तम विकल्प हैं इसलिए संस्था के सदस्यों द्वारा दीपावली पर अलग-अलग क्षेत्रों में मिट्टी सें बने दिये बांटने क़ा निर्णय किया गया हैं ताकि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति सें रूबरू कराया जा सके और बदहाली की मार झेल रहे मिट्टी के बर्तन बनाने वाले लोगों को रोजगार मिल सके। उन्होने लोगों से मिट्टी के दिये जलाने की अपील की। इस दौरान महासचिव अनिल भाटी रणवीर चौधरी विजय तंवर देवेंद्र चंदीला और अरुण भाटी आदि कार्यकर्ताओं ने बांटे दिये।



Post a Comment

0 Comments